बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट, देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये जताया आभार

केंन्द्रीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भेजे गये सड़क निर्माण से सम्बन्धित प्रस्तावों को भी दी जायेगी मंजूरी।

शेयर करें !
posted on : मार्च 6, 2023 9:39 अपराह्न
 
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को व्यासी के समीप स्थित होटल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से राज्य में राज्य एवं राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण आदि के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी से राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्तावों को भी मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी को अवगत कराया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी थी, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार से अद्यतन प्रतीक्षित है, इन राजमार्गों में खैरना – रानीखेत, बुआखाल – देवप्रयाग, देवप्रयाग- गजा – खाड़ी, पाण्डुखाल – नागचुलाखाल-बैजरों, बिहारीगढ़- रोशनाबाद, लक्ष्मणझूला – दुगड्डा – मोहन-रानीखेत शामिल है। इसके अतिरिक्त 189 किमी0 के काठगोदाम-भीमताल धानाचूली- मोरनोला- खेतीखान – लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को पर्यटन / सैन्य आवागमन एवं आम जनमानस के लिए नितान्त उपयोगी होने के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मसूरी की महत्वपूर्ण 02-लेन टनल परियोजना के कार्यों हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन0एच0ए0आई0) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस परियोजना के प्रथम चरण के सभी कार्यों को लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड द्वारा प्रभावी तरीके एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग रू0 2000.00 करोड़ की है। परियोजना का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को प्राप्त होने पर राज्य सरकार को एजेन्सी चार्जेज के फलस्वरूप लगभग रू0 60.00 करोड़ प्राप्त होंगे। उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा चारधाम परियोजना के अधिकांश भाग का कार्य, राज्य में फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य, टनल निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं दक्षता से किये गये है। मसूरी टनल का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को आवंटित किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  मसूरी जाने वाले पर्यटक देहरादून शहर से होते हुए ही मसूरी जाते हैं, जिस कारण शहर में वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। देहरादून रिंग रोड का कार्य एन०एच०ए०आई० द्वारा किया जा रहा है। एन०एच०ए०आई० द्वारा संरेखण (alignment) के अंतिमीकरण तथा डी०पी०आर० गठन की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्य एन०एच०- ( ओ०) के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुये मार्गों को सुचारू किये जाने के लिए एफ०डी०आर० (सी०) के अन्तर्गत रू0 1295.07 लाख का भुगतान किये जाने हेतु प्रस्ताव सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। प्रकरण तात्कालिक एवं संवेदनशील होने के दृष्टिगत सर्वोच्च प्राथमिकता में स्वीकृति प्रदान करने का भी मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री को उपरोक्त प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, आसमान से निहार सकेंगे घाटी का सौंदर्य
  • उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन को नई दिशा : डीएम अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में हुआ पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण, 52 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज
  • भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
  • 10 नवंबर को गंगोत्री, 11 को केदारनाथ-यमुनोत्री और 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
  • विजयदशमी पर्व पर आरएसएस ने किया गोपेश्वर में पथ संचलन
  • सुई-धागे से संवारी जिंदगी, अब सिलाईं-बुनाई से घर संवार रहीं सुशीला
  • उत्तराखंड चारधाम के कपाट बंद की तिथियां घोषित, 16 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
  • गोपेश्वर में कैफे की रसोई में भीषण आग, तीन गैस सिलेंडर निकाल टाला बड़ा हादसा
  • सेलाकुई में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.