बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में नशा तस्कर पर बड़ी कार्यवाही, एसटीएफ ने 04 किलो 500 ग्राम अवैध चरस के साथ शातिर ड्रग तस्कर को किया गिरप्तार

अवैध चरस की बड़ी खेप के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया एक शातिर ड्रग तस्कर गिरप्तार, पकड़े गये ड्रग तस्कर के कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद, इस वर्ष में उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा की गयी ड्रग्स की दूसरी बड़ी बरामदगी।

शेयर करें !
posted on : मार्च 6, 2023 7:46 अपराह्न
 
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत फिर एक बार उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अवैध चरस की बड़ी मात्रा के साथ एक अभियुक्त को गिरप्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि 05 मार्च 2023 की शाम को सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एंव निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ की एक टीम द्वारा काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलकाण्डा बाजार के पास से 01 अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 04 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।  गिरफ्तार किये गये तस्कर ने एसटीएफ को अपनी पूछताछ में बताया गया कि वह मुक्तेश्वर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से चरस लाकर मैदानी क्षेत्रों को सप्लाई करता है। पूछताछ  यह भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार तस्कर अपने एक साथी के साथ मिलकर सुदूरवर्ती गाँव गुण्यारोए अमजग और सुकोट आदि से कम दामों में चरस लाकर इकट्ठा करते थे फिर उसे ऊंचे दामों में मैदानी क्षेत्रों में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। एसटीएफ इसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ ऐसे ड्रग्स तस्करों पर लगातार कार्यावाही कर रही है जो बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं इसके लिये एसटीएफ द्वारा बड़े तस्करों को लगातार चिन्हित कर उनकी धरपकड़ कर रही है। इसी क्रम में थाना काठगोदामए जनपद नैनीताल में गिरफ्तार किए गए इस तस्कर पर उत्तराखण्ड एसटीएफ की एक टीम पिछले 01 माह से काम कर रही थी जिसमे आज सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त ड्रग्स का बड़ा सौदागर था जो कि कई वर्षों से पुलिस की आँखों में धूल झोंकते हुए ड्रग्स की सप्लाई कर रहा थाए जिसकी आज भारी व्यावसायिक मात्रा के साथ गिरफ्तारी हुई है । इसमें हमारी एसटीएफ टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एक मुकदमा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल में दर्ज कराया गया है। साथ ही अब आगे इस बात की जानकारी की जा रही है कि इस तस्कर को ये ड्रग्स की सप्लाई कहाँ से आती है और किसे दी जाती थी। इस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। इसके अलावा पकड़े गये ड्रग्स तस्कर के साथी की तलाश में एसटीएफ की टीम लगातार सम्भावित स्थानों में दबिश दे रही है।             
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ से संपर्क हेतु: “0135 – 2656202 एवं  9412029536

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण

  1. पूरन सिंह पुत्र शोभन सिंह, निवासी ग्राम करोड़ पोस्ट पटरानी थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष।

बरामद माल का विवरण

  1. करीब 04 किलोग्राम 410 ग्राम चरस।

एसटीएफ टीम

  1. उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी(एएनटीएफ)
  2. उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी(एसटीएफ)
  3. अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत(एसटीएफ)
  4. हे0का0 मनमोहन सिंह(एएनटीएफ)
  5. का0 वीरेंद्र सिंह चौहान(एएनटीएफ)
  6. का0 अमरजीत सिंह(एएनटीएफ)
  7. का0 नवीन कुमार(एएनटीएफ)
  8. का0 सुरेन्द्र सिंह कनवाल (एसटीएफ)

थाना काठगोदाम टीम

  1. उपनिरीक्षक मनोज
  2. का0 लोकेश उपाध्याय
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.