posted on : मार्च 6, 2023 4:19 अपराह्न
टिहरी : जनता दरबार कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 15 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए। जनता दरबार में प्राप्त षिकायतों/अनुरोध पत्रों के माध्यम से जनता की समस्यांए सुनकर जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
जनता दरबार में दिनेश चन्द्र जोशी ग्राम पंचायत भेलुन्ता ने अपनी शिकायत में ग्राम भेलुन्ता में जल जीवन के तहत हर घर में नल लगवाए जाने हेतु अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता जल संस्थान को कार्यवाही के निर्देश दिए है। पिताम्बरी देवी ग्राम चोपडियाल गॉव के द्वारा प्रधानाघ्यापक द्वारा अकारण हटाए जाने हेतु कार्यवाही हेतु अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मामले के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। पुष्पा चौहान ग्राम जयकोट की षिकायत है कि मोलधार नई टिहरी 4-डी के भूखण्ड-30 तथा 31 के पिछे सरकारी भूमि को पात्र विस्थापित को आंवटित की जाय, जिससे इस भूमि पर अवैध कब्जा न हो सके, जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास को तुरन्त संज्ञान लेने के निर्देष दिये गये है। जनता दरबार कार्यक्रम में डी.डी.ओ सुनील कुमार, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।


