posted on : मार्च 4, 2023 4:54 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें एकदिवसीय कैंप का आयोजन किया गया । कैंप का शुभारंभ एनएसएस सॉन्ग, राष्ट्रगान तथा स्वयंसेवियों ने व्यायाम के साथ किया । तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय प्रांगण एवं एनएसएस कार्यालय की साफ-सफाई की । इसके पश्चात बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ जिसमें स्वयंसेवियों ने पर्यावरण प्रदूषण तथा इंटरनेट के लाभ व दुष्प्रयोग विषय पर विचार व्यक्त किये साथ ही अपने वर्षभर के एनएसएस के अनुभव साझा किए । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला । राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहकर राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया । राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रोशनी असवाल ने स्वयंसेवकों को आगामी सात दिवसीय विशेष शिविर हेतु मार्गदर्शन किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवी उपस्थित रहे ।


