posted on : मार्च 4, 2023 4:52 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ के तत्वावधान में चलने वाली साप्ताहिक प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हो गया है। प्रतियोगिताओं के समापन के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। छात्रसंघ के पदाधिकारी अध्यक्ष- अंकुश घिल्डियाल, सचिव शुभम सुयाल, कोषाध्याक्ष मेघा ध्यानी, सहसचिव अजय नेगी ने समस्त प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।
छात्रसंघ प्रभारी डॉ देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को हुए रंगोली प्रतियोगिता में पल्लवी लखेडा प्रथम, अनामिका प्रजापति द्वितीय एवं शिल्पा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, शिवम बालोधी द्वितीय एवं संतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रसंघ सप्ताह के अन्तिम प्रतियोगिता वाद विवाद में अंजली नेगी प्रथम, करन नैलवाल द्वितीय, गुंजन बिष्ट व ईशा बिष्ट ने तृतीय एवं विपक्ष में उज्ज्वल कुमार, पूनम आर्य, सौम्य रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर पदाधिकारीयों द्वारा एनसीसी कैडेटो को टी शर्ट वितरित की गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रो० अमित जायसवाल, डॉ सुनीता नेगी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ रंजना सिंह, डॉ अनीता बिष्ट, डॉ सूर्यमोहन, डॉ धमेन्द्र सिंह, डॉ अशीष चार्ल्स, डॉ सुरभि मिश्रा, डॉ शोभा रावत, डॉ सुरेखा घिल्डियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


