सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सबसे खराब ड्राइविंग करते हैं थाईलैंड के लोग, सुरक्षित ड्राइविंग की सूची में जापान अव्वल, जानें कौन देश किस पायदान पर

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2023 1:35 पूर्वाह्न

 

नई दिल्ली : भारत में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती ही रहती है। हादसों में न जानें कितनी जानें जाती हैं। इन वजह से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग की सलाह दी जाती है। बावजूद इसके हमारे सामने खतरनाक ड्राइविंग के मामले सामने आते हैं। एक बीमा कंपनी में हाल ही में एक सर्वे किया है, जिसमें सबसे खराब ड्राइविंग वाले देशों के सूची में भारत का नाम भी शामिल हुआ है।

सड़क सुरक्षा पर इंश्योरेंस कंपनी कंपेयर द मार्केट ने एक सर्वे किया है, जिसमें कंपनी ने यह देखा कि किस देश के लोग सबसे सुरक्षित और सबसे खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहे हैं। कंपनी ने इस मामले में 50 देशों में यह सर्वे किया। कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में कहा गया है कि दुनिया का थाईलैंड ऐसा देश है, जो ड्राइविंग के मामले में सबसे खराब है। यहां के ड्राइवर असुरक्षित तरीके से ड्राइविंग करते हैं। यही वजह है कि इस देश को सबसे खराब देशों की सूची में टॉप स्थान पर रखा गया है।


ड्राइविंग के मामले में सबसे खराब देशों की दूसरे स्थान पर पेरू है। इस देश में भी ड्राइवर खतरनाक तरीके से गाड़ियां चलाते हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है। वहीं, कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि खराब ड्राइविंग वाले देशों की सूची में लेबनान का तीसरा स्थान है। सबसे खराब ड्राइविंग वाले देशों की सूची में भारत का चौथा स्थान है। यहां पर सड़क पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने, सड़क से जुड़े अन्य कारक व ड्राइविंग कौशल जैसे कारणों की वजह से सड़क दुर्घटना पाई जाती हैं। इस सर्वे में भारत को 2.34 अंक मिले हैं।

कंपेयर द मार्केट द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया है कि सबसे सुरक्षित वाले देशों की सूची में जापान पहले पायदान पर है। यहां के लोग सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग करते हैं। सर्वे में जापान को 4.57 अंक मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर नीरदरलैंड ने जगह बनाई है। तीसरा स्थान नॉर्वे को मिला है, जबकि चौथे स्थान पर एस्टोनिया ने जगह बनाई है। टॉप 5 की सूची में अंतिम पायदान पर स्वीडन जगह बनाने में सफल रहा है। मालूम हो कि कपंनी ने सर्वे के दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, सड़क, स्पीड, शराब और अन्य कारकों को शामिल किया था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.