मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी का ऐतिहासिक फैसला, चारों पुत्रों को 72 वर्षीय बुजुर्ग माँ को देना होगा भरण पोषण भत्ता, रहने की व्यवस्था करने का भी दिया आदेश

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2023 8:17 अपराह्न
 
डोईवाला/देहरादून : एसडीएम कोर्ट डोईवाला में 03 मार्च 2023 को सुनवाई करते हुए एक विशेष निर्णय पारित किया गया जिसमें  सीता देवी ग्राम अथूरवाला के द्वारा प्रस्तुत वाद में अंतरिम आदेश पारित किया गया। सीता देवी ने 25 मई 2022 को एसडीएम  डोईवाला को एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि वह  72 वर्ष की विधवा महिला है। उनके चार बेटे हैं और उनके द्वारा उनका भरण पोषण नहीं किया जा रहा है। वह फिलहाल अपने बड़े बेटे के पास रह रही है । उनके पास रहने के लिए कमरा नहीं है । उनके हिस्से की जमीन भी चारों बेटों ने बेच दी है। उसे अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाई हो रही है। उसकी आय का अन्य कोई साधन नहीं है। वह 2 जून की रोटी के लिए भी तरस रही है।
 प्रार्थना पत्र की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम डोईवाला द्वारा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2008 के अंतर्गत चारों पुत्रों को तहसील के माध्यम से नोटिस प्रेषित किए गए। पुनः पुलिस के माध्यम से नोटिस प्रेषित किए गए किंतु बावजूद तामिली एवं सूचना के कोई भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके बावजूद भी न्यायालय द्वारा उन्हें उपस्थित होने तथा अपना पक्ष रखने के लिए  एक अतिरिक्त अवसर दिया गया । इसके बावजूद भी वह हाजिर नहीं हुए । श्रीमती सीता देवी लगातार कोर्ट में हाजिर हुई । 
उनकी परिस्थितियों एवं बुढ़ापे में भरण पोषण एवं निवास की दिक्कतों पर गहन एवं विस्तृत चर्चा एवं पूछताछ करने के बाद एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा वाद में सुनवाई उपरांत अंतरिम आदेश पारित किया गया कि सीता देवी का प्रत्येक पुत्र उनको प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपया भरण पोषण हेतु उनके बैंक खाते में अंतरित करेगा तथा सभी पुत्र उनके निवास की व्यवस्था दो सप्ताह में करते हुए  कोर्ट में हाजिर होकर रिपोर्ट करेंगे । न्यायालय द्वारा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला को निर्देशित किया गया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
  • कोटद्वार : जल निगम कॉलोनी व हरसिंहपुर चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • SIR -2026 को सफल बनाने के लिए डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने राजनीतिक दलों के साथकी समीक्षा बैठक
  • दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
  • मसूरी में नशा मुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन को लेकर 26 जून को विशेष कार्यशाला
  • चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.