गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरों पर, हरियाणा के अराईयांवाला में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2023 2:55 अपराह्न
 
देहरादून। देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। शुक्रवार  को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में शुक्रवार  को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया।
शुक्रवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगब्यों के साथ श्री झण्डे जी को स्नान कराया गया। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। देर शाम तक हज़ारों की संख्या में मौजूद संगते श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा के जयकारे लगाती रहीं। इस अवसर पर संगतों को प्रसाद एवम् लंगर वितरित किया गया। इससे पूर्व परंपरा के तहत गुरुवार दिनांक 1 मार्च को श्री दरबार साहिब केे पुजारी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे। इसके बाद ही पैदल संगत देहरादून की ओर बढ़ना शुरू करती हैं।
4 मार्च को पैदल संगत का स्वागत श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर में किया जाएगा।  मार्च को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 5 मार्च की शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब प्रबन्धन द्वारा पैदल संगत का भव्य स्वागत दर्शनी गेट पर किया जाएगा व पैदल संगत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लेंगी। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेगी।
श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों में तेज़ी आ चुकी है। 9 मार्च से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम और तेज़ हो जाएगा।  11 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 12 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 12 हजार करोड़ की सड़क…और पहली बारिश में धंस गई सड़क
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.