posted on : मार्च 1, 2023 2:59 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे बालिकाओं की पढ़ाई में सुविधा के लिए उनके विद्यालय आने जाने की परेशानियों को देखते हुए रोटरी दिव्य बालिका श्री योजना के तहत द्वितीय चरण मे 5 जरूरतमंद स्कूल की छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डलीय चेयरमेन अनीत चावला ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिन बालिकाओ को घर से दूर स्कूल आने जाने मे परेशानी होती थी उनको साइकिल मिलने से उनके घर से दूर स्थित स्कूल आने जाने मे परेशानी का सामना नही करना होगा ।
रोटरी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने रोटरी मण्डल 3100 की रोटरी दिव्य बालिका श्री योजना के बारे मे विस्तार से बताया । इस अवसर पर आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या रेणु नेगी ने आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज की 4 बालिकाओं व राजकीय बालिका इण्टर कालेज लालपानी की 1 बालिका को रोटरी क्लब की ओर से दी जा रही साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं से अपील करते हुये कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करे तथा सफलता प्राप्त करें । अब आपको रोटरी क्लब की ओर से प्राप्त साईकिल से स्कूल आने जाने में कोई परेशानी नही होगी । उन्होने रोटरी दिव्य बालिका श्री योजना के तहत साइकिल वितरण के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विपिन बक्शी, वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर कु पल्लवी, अनुसिया, अंजली, अवन्ति, सृष्टि को साईकिल दी गई।


