posted on : फ़रवरी 25, 2023 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तत्वाधान में शनिवार को मेहंदी तथा केश-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. सीमा कुमारी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को केश सज्जा और मेहंदी प्रतियोगिता ऐसी दोनों प्रतियोगिताओ संबंधी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इन गतिविधियों में भी भाग लेना अपनी कुशलता का परिचय देना है । केशों को किस प्रकार से सुव्यवस्थित किया जाता है और मेहंदी लगाने से पूर्व मेहंदी की बारीकियों से अवगत कराया ।
प्रथम प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. सुषमा भट्ट, डॉ. नीता भट्ट तथा डॉ. सुरेखा घंडियाल ने अहम भूमिका निभाई। मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान पर सेलिना प्रवीण बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से सिमरन बीए द्वितीय वर्ष और प्रतिभा रावत तथा तृतीय स्थान पर साक्षी नेगी बीए तृतीय वर्ष रही । वहीं केश सज्जा प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. योगिता, डॉ. अरुणिमा मिश्रा तथा डॉ. रंजना सिंह ने अहम भूमिका का निर्वहन किया। केश सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शीतल प्रजापति बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से रिया नेगी एमए प्रथम सेमेस्टर तथा साहिबा बीए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पर साक्षी नेगी रही। अंत में विभाग प्रभारी डॉ. सीमा कुमारी ने सभी निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया तथा सभी प्रतिभागियों को अनेकांश शुभकामनाएं दी।


