शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली कोटद्वार का वार्षिक निरीक्षण फिंगर प्रिन्ट लिफ्टिंग में महिला उपनिरीक्षक व वेपन हेण्डलिंग में आरक्षी को किया नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2023 4:49 अपराह्न
 
कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने शनिवार को कोतवाली कोटद्वार का वार्षिक निरीक्षण किया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर सलामी गार्द का निरीक्षण किया । सभी कर्मियों को साफ सुथरी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों में अभिलेखीकरण हेतु निर्धारित मापदंडों के आधार पर डाटा अध्यावधिक कर संपत्ति रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां स्पष्ट करने एमवी एक्ट, आबकारी अधिनियम व अन्य अधिनियमों में लंबित मालों के निस्तारण में तेजी से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस पोर्टल तथा ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक व कार्यालय कर्मियों को निर्देशित किया गया। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित करते हुए उपनिरीक्षक व आरक्षी पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया। जिसमें शस्त्रों को खोलने जोड़ने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों की जानकारी हेतु समय-समय पर शस्त्राभ्यास कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। शस्त्रागार में रखे आपदा उपकरणों का भी जायजा लेते हुए आपदा से सम्बन्धित सभी उपकरणों को तैयारी हालात में रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाने पर मौजूद माल मुकदमाती वाहन जो कि बेतरतीव ढंग से लगे हुये थे, जिन पर चिटबन्दी नहीं की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखरखाव का विशेष ध्यान रखकर वाहनों पर चिटबन्दी करने की हिदायत दी गई। साथ ही लावारिस माल व माल मुकदमाती की श्रेणी भी ठीक से नहीं रखी गयी। प्रभारी निरीक्षक को माल मुकदमाती वाहनों को तरतीबवार लगाकर रखने व मालों का शीघ्र निस्तारण करने की हिदायत दी गई। महिला हेल्प डेस्क कार्मिकों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी, शिकायतकर्ता की समस्याओं को प्राथमिकता के पर गम्भीरता पूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण कर प्रत्येक शिकायतकर्ता का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता सम्पर्क नम्बर शिकायत का विवरण आदि अंकित कर रजिस्टर में फीडबैक का कॉलम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। कर्मचारी बैरक का निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया आदि से बचने के लिए बैरक, शौचालय, स्नानागार व आस-पास साफ सफाई रखने के निर्देशित किया गया।
कोतवाली में जिन भवनों को स्थिति खराब है, उनके नवीनीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रधान लिपिक शाखा को उपलब्ध करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनका निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली के समस्त कार्मिकों से वेपन हेण्डलिंग करवायी गयी। उत्कृष्ठ वेपन हेण्डलिंग में आरक्षी राकेश राणा को फिंगर प्रिन्ट लिफ्टिंग में महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा को नगद पुरुष्कार की घोषणा की गयी। साथ ही थाना परिसर कोटद्वार क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग ली गयी। जिसमें एसएसपी ने उनको साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, नशे के दुष्परिणाम, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉड्यूल आदि के सम्बन्ध में जागरूक करने तथा आमजनमानस के साथ-साथ अपने-अपने गांवों के क्षेत्रान्तर्गत आमजन को भी जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.