उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): प्रदेश भर में नकल विरोधी कानून लागू होने पर डुंडा भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा लाए गए नकल विरोधी कानून के समर्थन में उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। देवी धार से शुरू हुई बाइक रैली डुंडा बस स्टैंड में पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई । सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ऐसा नकल विरोधी कानून बनाया है जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। इस कानून से प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो गया है ।अब कोई नकल माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा । रैली में डुंडा मंडल भाजपा अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष संजय पवार ,पवन नौटियाल, महामंत्री भजन राणा, ग्राम प्रधान वीरपुर सुनीता नेगी, हेमराज निजोन , नरेंद्र कोहली ,सहित युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे


