posted on : फ़रवरी 24, 2023 8:46 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में धूम्रपान निषेध समिति एवम आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक धूम्रपान एक धीमा जहर है था। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़चड़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों के विचार, उनकी सोच और समाज में व्याप्त धूम्रपान जैसे जहर को कैसे खत्म किया जाए। क्योंकि जो लिख सकता है इसका मतलब ये है कि वह कह भी सकता है और जो कह सकता है वह धूम्रपान से दूर करने का प्रयास भी कर सकता है। क्रमश धूम्रपान निषेध समिति के संयोजक डॉ. जुनीष कुमार ने प्रतियोगिता से संबंधित नियमों की जानकारी दी। निर्णायक मण्डल में डॉ. कविता रानी और डॉ. पूनम गैरोला रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तानिया रावत, द्वितीय स्थान पर मुस्कान एवम ऋतु कुकरेती तथा तृतीय स्थान पर खुशी केष्टवाल, पंकज कुमार रहें। सांत्वना पुरस्कार में आंचल भारद्वाज, मुस्कान कुरैशी चुनीं गई। निबन्ध प्रतियोगिता में डॉ. सन्तोष कुमार गुप्ता और डॉ. धनेंद्र कुमार पंवार, डॉ. प्रियंका अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉ. अरुणिमा मिश्र, डॉ. तृप्ति दीक्षित, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. सूर्य मोहन गौड़ उपस्थित रहे।


