शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा दिव्य और भव्य – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

खेल व खिलाड़ियों के प्रति सरकार है गंभीर, चलाई जा रहीं हैं कई योजनाएं - रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2023 6:08 अपराह्न
 

खेल महाकुंभ है खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर-रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ

हरिद्वार:  प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या  शुक्रवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंची, जहां  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया, जहां आयोजकों द्वारा खेल मंत्री आदि का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें शुभकामनाएं दी तथा साथ ही खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हरिद्वार के लोगों को पहली बार बास्केटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें भी अपने खेल को और बेहतर करने का मौका मिलेगा तथा ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि बास्केटबॉल वह खेल है जो हमेशा आपका मनोरंजन करेगा, आपको प्रेरित करेगा और आपको इसे अधिक से अधिक खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह गेम आपको अपने आप में कई कौशल और तकनीक विकसित करने में सक्षम करेगा। इस खेल के माध्यम से आप अपने आप में जो परम कौशल विकसित करते हैं, वह टीम वर्क है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार व खेल विभाग प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाए चला रहा है। खेल विभाग ने 1500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति  योजना शुरू की है, जिसे हम मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के नाम से जानते हैं, जिसका फायदा हमारे बालक व बालिका खिलाड़ियों को मिल रहा है।इसके साथ ही जल्द ही हम खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा, वही उन्होंने कहा कि हम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड भी बनाने जा रहे हैं, जिसका लाभ भी हमारे खिलाड़ियो को मिलेगा। इसके अलावा हमने न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू किया है जो कि अब राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है।ऐसे आयोजन से हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इस तीन दिवसीय टुर्नामेंट में ओएनजीसी, ईस्टर्न रेलवे, आर्मी ग्रीन, राजस्थान पुलिस, सीआईएसफ, दिल्ली, पंजाब पुलिस, इंडियन एयर फोर्स, चंडीगढ़ आर्मी की नामचीन टीमें भाग ले रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास तिवारी ने किया l इस अवसर पर पंतजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, डीपीएस प्राचार्य अनुपम जग्गा, सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार ओम प्रकाश  सहित कई गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.