शुक्रवार, मई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 171 असिस्टेंट प्रोफेसर, मुख्यमंत्री के हाथों दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र, दूर होगी चिकित्सकों की कमी, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की चयनित फैकल्टी की सूची

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2023 5:49 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती की जायेगी। इससे जहां एक ओर मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने द्वारा 24 संकायों के लिये चयनित चिकित्सकों की अंतिम सूची प्राप्त हो चुकी है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री के हाथों चयनित फैकल्टी सदस्यों को नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे। 
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र ही फैकल्टी सदस्य के रूप में 171 चिकित्सक मिल जायेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था, जिनके सापेक्ष चयन बोर्ड द्वारा 171 चिकित्सकों का असिस्टेंट प्रोफसेर के लिये चयन कर अंतिम सूची जारी कर दी है।
जिसमें एनाटॉमी एवं फार्माकोलॉजी संकाय में 8 एसिस्टेंट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया 19, बायोकेमेस्ट्री और ऑप्थेलमोलॅजी 7-7, कम्युनिटी मेडिसिन 13, बल्ड बैंक एवं डर्मेटोलॉजी 3-3, फॉरेन्सिक मेडिसिन एवं रेस्पीरेट्री मेडिसिन (टीबी एंड चेस्ट) 4-4, जनरल मेडिसिन एवं ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉली 8-8, जनरल सर्जरी, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी 10-10, माइक्रोबायलॉजी 9, पैथोलॉजी 10, पीडियाट्रिक्स एवं आर्थोपीडिक्स 11-11, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन 2, फिजियोलॉजी 7, साईकाइट्री 3, रेडियोडायग्नोसिस 1 तथा रेडियोथेरेपी में 5 एसिस्टेट प्रोफेसर चयनित हुये हैं। इन सभी चयनित चिकित्सकों की तैनाती सूबे के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, देहरादून, अल्मोड़ा हल्द्वानी और रूद्रपुर में की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों चयनित फैकल्टी सदस्यों को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान
  • अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित
  • चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां चंडी देवी मंदिर परिसर और भूपतवाला क्षेत्र में होटल-ढाबों का निरीक्षण, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
  • कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश
  • आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों के लिए 02 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा, कहा – फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.