शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मधुबनी : अपरंपार है मिथिला के बाबा कपिलेश्वरनाथ की महिमा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2023 10:48 अपराह्न

मधुबनी : बाबा कपिलेश्वर शिवधाम मिथिला का प्रमुख सिद्धतीर्थ है। लोग इन्हें ‘मिथिला का बैद्यनाथ’ भी कहते हैं। यहां कपिल मुनि ने अपनी घोर तपस्या से शिव को प्रसन्न कर सिद्धि प्राप्त की थी। तत्पश्चात सांख्य शास्त्र के जटिल सूत्रों की रचना कर मानव सृष्टि की रचना में पुरूष और प्रकृति की सत्ता प्रमाणित की थी। इस स्थान का महत्व केवल कपिल मुनि द्वारा स्थापित शिवालय के कारण ही नहीं है, बल्कि पुराणों के अनुसार कपिलेश्वर स्थान का महत्व राजा जनक की राजधानी या सुखवास के मुख्य दक्षिणी सीमा पर स्थित रहने के कारण भी है।

महर्षि कर्दम व देवहुति के आत्मज कपिल मुनि जो विष्णु के अवतार कहे जाते हैं। उन्होंने मिथिलापुरी को दक्षपुत्री सती के शरीरांश गिरने व गिरिराज किशोरी पार्वती का जन्मभूमि होने के कारण परम पवित्र जानकर यहां के घनघोर जंगल एवं महाश्मसान के बीच पवित्र कमला नदी के किनारे आश्रम बनाया। जहां ज्ञान प्राप्ति के लिए कपिल ने शिवलिंग की स्थापना की, जो कपिलेश्वर नाम से विख्यात हुआ। इस शिवलिंग पूजन की परंपरा सहस्त्राब्दियों से है। महाभारत में इसका उल्लेख उन्हीं के वचनो में –

कपिलेश्वर तत: प्राह सांख्यर्षिदेव सम्मत:

मया जग्मान्यनेकानि भक्त्या चाराधिता भव:

प्रीतश्च भगवान ज्ञानं ददौ भवान्तकम् ।

कपिल व कपिलेश्वर लिंग का वर्णन वृहद विष्णपुराण, श्वेताश्वतर उपनिषद, यामलसारोद्धार तंत्र सहित अनेक प्राचीन ग्रंथों में पाया जाता है। एक स्थान पर उल्लेख मिलता है कि सीताराम विवाह में शिव जनकपुर पधारे थे। जिससे इस शिवलिंग की प्राचीनता सिद्ध होती है। महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन कपिल को बुद्ध पश्चात मानते हैं किंतु गार्वे कपिल को बुद्ध पूर्व का ऐतिहासिक व्यक्ति बताते हैं। डॉ. राधाकृष्णन समेत अनेक विद्वानों के मत में कपिल बुद्ध पूर्व के सांख्यकार हैं। गीता एवं रामायण के अनुसार भी कपिलेश्वर शिव के प्रतिष्ठापक काफी प्राचीन ऋषि हैं। कपिल की बहन अनसूया ने अपने आश्रम में सीता को उपदेश दिया था। ऐतिहासिक प्रमाणों व जनश्रुतियों के आधार पर मुनिवर कपिल मधुबनी के समीन ककरौल गांव के वासी थे। वहीं उनका प्रसिद्ध आश्रम था। महाकवि विद्यापति कहते हैं-कत युग सहस वयस वहि गेला। कहा जाता है कि महाकवि विद्यापति का जन्म आशुतोष कपिलेश्वर की कृपाप्रसादात स्वरूप हुआ।

जनमानस में बाबा कपिलेश्वर नाथ काम मोक्ष प्रदाता हैं। कपिलेश्वर बाबा जगत के स्वामी, जगत किसान, त्रिभुवन दाता, संतान दाता, धान्य दाता, पशुपति, रोग शोक नाशक बैद्यनाथ, अधम उद्धारक आदि के रूप मे प्रसिद्ध हैं। पवित्र सावन माह के सोमवारी को जिले के जयनगर कमला नदी से कांवर में जल लेकर लाखों की संख्या में कांवरिए कमला जल से बाबा का जलाभिषेक करते हैं। यह मंदिर दरभगा महाराज के धार्मिक ट्रस्ट के अधीन है। महाराज दरभंगा ने धार्मिक न्यास के तहत 75 एकड़ जमीन दान देकर यहां 25 एकड़ का विशाल सरोवर का निर्माण भी कराया।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
  • उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश
  • मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
  • मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.