कालागढ़ । कालागढ़ हाइडिल विभाग के 110 कर्मचारियों की कराई आरटीपीसीआर जांच में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं । संक्रमित पाये गए व्यक्तियों के लिए कालागढ़ पुलिस द्वारा कंटेन्मेंट जोन बना दिया है जिसके अंतर्गत हाइडिल कालोनी के प्राथमिक विद्यालय में सभी को क्वारंटाइन कर दिया जायेगा। कालागढ़ में विद्युत निगम में कार्यरत व निवासी 110 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी । सोमवार को जांच के परिणाम आने से विद्युत व स्वास्थ्य विभाग के साथ क्षेत्र के नागरिकों में भी हड़कंप मच गया। एक अधिशासी अभियंता व 11 कर्मियों में कोविड की पुष्टी जांच रिपोर्ट में हुई।
पीएचसी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इन परिवारों के सभी सदस्यों के तामपान आदि लिए गए है। एक कर्मी अवकाश लेकर बाहर गया है । संक्रमित 11 व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट किया गया है । थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है की महामारी अधिनियम के तहत संक्रमित पाये गए रोगियों के लिए प्राथमिक विद्यालय को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है जिससे संक्रमित व्यक्ति और लोगों में संक्रमण न फैला सके । प्राथमिक विद्यालय में सभी को क्वारंटाइन कर दिया जायेगा , इस क्षेत्र में किसी का भी जाना वर्जित होगा।






Discussion about this post