posted on : फ़रवरी 13, 2023 3:06 अपराह्न
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के दिलसौड़ मनेरा में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF टीम ने निकाला सुरक्षित। आज 13 फरवरी 2023 को ग्राम प्रधान दिलसौड़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि दिलसौड़ मनेरा में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप के माध्यम से अत्यंत दुर्गम स्थान पर लगभग 70 से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनायी। रेस्क्यू टीम द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत रोप की सहायता से खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया व एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। घायल की पहचान बुद्धि सिंह गुसाईं पुत्र गंगा सिंह गुसाईं निवासी ग्राम कोटि लदाडी उत्तरकाशी के रूप में हुई । रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार, आरक्षी अमित डोबरियाल, आरक्षी राम नरेश चौहान, आरक्षी राजीव बिष्ट, आरक्षी हेमंत कुमार एवं चालक अशोक कुमार शामिल रहे ।


