posted on : फ़रवरी 12, 2023 8:35 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 82 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा 6 मरीजों को ऑपरेशन के लिए जौलीग्रांट भेजा गया । रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित शिविर कारण शुभारम्भ हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि नेत्र व्यक्ति का महत्वपूर्ण अंग है जिससे व्यक्ति पूरी दुनिया देख सकता है, यह हमेशा सही रहना चाहिये । समय समय पर अपनी नेत्र जांच कराती रहनी चाहिये । जांच की सुविधा के लिये समय समय पर इस प्रकार के कैम्प लगाए जाते है । क्लब के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी अतिथियो का स्वागत किया तथा बताया कि नेत्र शिविर हर माह के दूसरे रविवार को लगाया जायेगा । शिविर मे कुल 82 मरीजों का नेत्र परीक्षण हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट के अनुभवी व नेत्र विशेषज्ञ डॉ महक ने किया । शिविर मे दवाई व चश्मे भी वितरित किये गये । मरीजों की शुगर की भी जांच व ब्लड प्रेशर भी चैक किया गया, साथ ही 6 मरीजों को ऑपरेशन हेतु जौलीग्रांट भेजा गया । इस अवसर सोनिया, विक्रम सिंह ने सहयोग किया । दिलबाग सिंह रोड़े का विशेष सहयोग रहा ।


