मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गया : टनकुप्पा स्टेशन पर महिला शिक्षक के ऊपर से मालगाड़ी के 30 डिब्बे गुजर गए, सलामत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2023 2:43 पूर्वाह्न

गया : गया जिले के टनकुप्पा स्टेशन पर आसनसोल वाराणसी पैसेंजर पकड़ने स्टेशन आई एक महिला शिक्षक अप लाइन के लूप में खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसकर पटरी पार कर रही थी कि मालगाड़ी चल पड़ी। ट्रेन के 30 डिब्बे महिला शिक्षक के ऊपर से निकल गए। ट्रेन निकलने के बाद शिक्षिका सही सलामत थी। शिक्षक को तत्काल पीएचसी ले जाने वाले दो समाज सेवी सिकंदर यादव एवं पंकज कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अप लूप में काफी देर से मालगाड़ी खड़ी थी। 1.15 बजे अप मेन लाइन पर आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन आ गई थी।

दुखी साव प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत गया की रहने वाली महिला शिक्षक विनीता कुमारी (35) पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसकर पार जाने लगीं। इसी दौरान बिना किसी सूचना के मालगाड़ी खुल गई। ट्रेन खुलने के वक्त चक्के से ब्रेक छूटने पर झटका लगता है। उसी झटके से शिक्षक चोट खाकर पटरी के बीच चिल्लाते हुए गिर गईं। शिक्षक ने उस वक्त सूझबूझ से काम लिया और रेल पटरी के बीच में चुपचाप पड़ी रहीं। मालगाड़ी के 30 डिब्बे गुजर गए। इसी बीच लोग ड्राइवर को ट्रेन रोकने के लिए चिल्लाते रहे। जब ट्रेन महिला के ऊपर से निकल गई तब जाकर कुछ समय के लिए ट्रेन रुकी। उसके बाद फिर चली गई। महिला के सिर में चोट लगने से खून बह रहा था। वह काफी भयभीत हो गई थी। मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। इसे देखकर दोनों समाजसेवियों ने एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया और पीएचसी टनकुप्पा ले गए।

पीएचसी में प्राथमिक उपचार के वक्त महिला शिक्षक घटना से भयभीत होकर बेहोश हो रही थी। लोगों ने घायल महिला शिक्षक के पास मिले फोन से स्वजन को घटना की जानकारी दी। कुछ समय बाद शिक्षक के स्वजन अस्पताल पहुंचे और महिला को घर ले गए। पीएचसी चिकित्सक ने बताया महिला खतरे के बाहर है। सिर में हल्की चोट लगी है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.