बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : अग्निवीर योजना प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण – वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल

अमृतकाल का यह पहला बजट है, जिसमें आजादी के 100 साल बाद के सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प दिखाई देता है

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2023 4:05 अपराह्न
 
टिहरी : वित्त शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुर्नगठन, उत्तराखण्ड सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा आज प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय के साथ बजट पर प्रेस वार्ता की गई। सर्वप्रथम विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का बुके देकर एवं शाॅल औढ़ाकर स्वागत किया गया।
प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट 2023-24 के संबंध में कहा कि अमृतकाल का यह पहला बजट है, जिसमें आजादी के 100 साल बाद के सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प दिखाई देता है। कहा कि इस समावेशी बजट में सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। किसान, मध्य वर्ग महिला, युवा व बुर्जुग के साथ-साथ औद्योगिक एवं प्रोद्योगिकी विकास की स्पष्ट रूपरेखा दिखती है। कहा कि बजट की अवधारणा समावेशी विकास, वंचितो को वरीयता एवं अन्तिम छोर तक पहुँचना, बुनियादी ढांचा एवं निवेश, क्षमता विस्तारण, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र को समर्पित आदि प्राथमिकताओं पर आधारित है।
वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि इस बजट से केन्द्रीय करों में राज्य का अंश बढ़ गया है। गत वर्ष में प्रावधानित धनराशि के सापेक्ष लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उत्तराखण्ड को लगभग 11420 करोड़ की प्राप्ति की सम्भावना है। इस बजट में 50 वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण को एक वर्ष के लिए पुनः विस्तारित किया गया है। योजना के अन्तर्गत परिव्यय बढ़ा दिया गया है, जिससे आगामी वर्ष में पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में फायदा होगा। कहा कि जनता को समर्पित यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच को साकार करने में सफल होगा। बजट में कृषि के क्षेत्र में जहाँ एक ओर परम्परागत कृषि और मिलेट (मोटा अनाज) को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, वहीं खेती में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित किया जायेगा । प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पी.एम. प्रणाम योजना की शुरूआत की जायेगी।
कहा कि पूंजीगत परिसम्पत्तियों के लिए राज्यों के अन्तरण, रेलवे, राष्ट्रीय सड़क मार्ग प्राधिकरण, जल जीवन निशन, सीमान्त क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के परिव्यय मे हुयी वृद्धि से प्रदेश में पंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन को तीव्रगति मिलने की सम्भावना बड़ी हैं। ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में प्राविधानित धनराशि से राज्य में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है। कहा कि मातृभूमि की सेवा करने के लिए ‘अग्निवीर योजना‘ प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में हमारे युवा अग्निवीर के रूप में भूमिका निभा रहे हैं। इस बजट में अग्निवीर के भविष्य को और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं मासिक आधार पर उनके वेतन से 30 प्रतिशत् के साथ-साथ सरकार द्वारा अपनी ओर से 30 प्रतिशत् धनराशि मिलाकर उनकी वित्तीय सुरक्षा का विशेष प्रयास किया गया है। अनेक केन्द्र पोषित योजनाओं के परिव्यय में वृद्धि की गयी है। केन्द्र पोषित योजनाओं परिव्यय में वृद्धि से राज्य को लाभ मिलने की सम्भावना है। इस बजट में युवाओं की स्किल ट्रैनिंग पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत की जायेगी। प्रदेश के युवा निश्चित रूप से इन योजनाओं से लाभान्वित होंगे।
वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि जी-20 सम्मेलन का आयोजन लगभग 54 स्थानों पर किया जा रहा है और यह गौरव की बात है कि इसमें दो कार्यक्रम राज्य में भी होने है। जी-20 सम्मेलन के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों को परोसने एवं यहां आवोहवा को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी। कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, इसका अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 05 बार उत्तराखण्ड आकर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये गये।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.