गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : हवा में उड़ान भरेंगे पर्यटक, साहसिक पर्यटन के लिए रोमांच से भरा है लोहाजंग में जिपलाइन का सफर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2023 2:59 पूर्वाह्न

 

लोहजंग देवाल (चमोली)। प्रकृति ने चमोली पर अपना सब कुछ न्योछावर किया है। यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य से लेकर तीर्थाटन, पर्यटन, आध्यात्म के लिए चमोली पर्यटकों की पहली पसंद हैं। जिस कारण से हर कोई यहां बरबस ही खींचा चला आता है। अब उत्तराखंड का चमोली जनपद साहसिक पर्यटन को लेकर पर्यटको की पहली पसंद बनता जा रहा है। चमोली का देवाल ब्लाॅक साहसिक पर्यटन के लिए अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो चला है, जिसके अंतर्गत देवाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहाजंग में हाई एल्टीट्यूड जिपलाइन (हिमालयन जिपफ्लाई) का शुभारंभ हो गया है। और अब आने वाले दिनों में साहसिक पर्यटन और रोमांच के शौकीनों के लिए लोहाजंग प्रमुख पर्यटन स्थल बनने वाला है। वर्तमान में लोहाजंग ब्रह्मताल, भेकलताल,  बेदनी बुग्याल, रूपकुंड ट्रेक, मोनाल ट्रैक, हिलकोट ट्रैक, ऑली बुग्याल का बेस कैंप है, जिस कारण पर्यटन से यहां लोगो का रोजगार जुडा हुआ है। अब यहां जिपलाइन बनने से पर्यटन और भी बढ़ने की संभावना है।

ये है लोहाजंग का हिमालयन जिपलाइन

ग्राम सभा मुंदोली की प्रेमा देवी हिमालयन जिपलाइन की संचालिका है। इनके पति गब्बर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। यह जिपलाइन 7800 फीट की ऊचाई पर बना है जिसकी लंबाई आठ सौ मीटर और गहराई 130 मीटर है। प्रेमा देवी कहती हैं कि हिमालयन जिपलाइन का उदेश्य उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढावा देना और रोजगार के नयें अवसरों का सृजन करना है। महिलायें भी पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर को सृजित कर सकती है। अभी तो एक छोटी कोशिश भर की है। गढभूमिं एडवेंचर के सीईओ हीरा सिंह गढवाली कहतें हैं कि लोहाजंग जैसे स्थान पर जिपलाइन का बनना भविष्य में पर्यटन की गतिविधियों को बढावा देगा जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही पर्यटक साल भर हिमालय के विभिन्न नजारों का लुत्फ ले सकेंगे। हिमालय को करीब से जानने वालों के लिए ये जिपलाइन किसी रोमांच से कम नहीं है। इस जिपलाइन से पर्यटकों को हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों, बुग्यालों, जंगल, पेड़ों, जंगली जानवरों, पक्षियों के दीदार होंगे। उत्तराखंड में अभी तक देहरादून, मसूरी, शिवपुरी ऋषिकेश में ही जिपलाइन में पर्यटक रोमांच का आनंद लेते हैं। अब पहाडों में भी जिपलाइन से हवा में उड़ान भर सकेंगे पर्यटक।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.