सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान विष्णु की शिव पुराण में उत्पत्ति और नाम का अर्थ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2023 2:24 अपराह्न

 

नई दिल्ली : भगवान विष्णु की उत्पत्ति के संबंध में पुराणों में कई कहानियां है, जिनमें से एक कहानी शिव पुराण में वर्णित है। जानिए, आखिर विष्णु जी का जन्म कैसे हुआ था। शिवपुराण के अनुसार, एक बार भगवान शिव और देवी पार्वती भ्रमण कर रहे थे। तभी शिव जी के मन में यह विचार आया कि इस भूमण्डल में कोई दूसरा ऐसा भी होना चाहिए, जो सृष्टि की देखरेख कर सके। इस पर आदि शक्ति माता पार्वती ने भगवान शिव से कहा-हे! प्रभु, आपको फिर अपने विचार में किस प्रकार का संशय है? आप इस संसार के पालनहार हैं, जो समस्त संसार की भलाई के लिए विचार करते हैं। शिव जी ने आदि शक्ति के विचार को सुनकर अपने वाम अंग पर अमृत से स्पर्श किया। अमृत स्पर्श करने के बाद एक पुरुष की उत्पत्ति हुई, जिसने पूरे संसार को पलभर में ही प्रकाशमय कर दिया। इस तरह भगवान विष्णु की उत्पत्ति हुई।

भगवान विष्णु को देख भोलेनाथ बोले-हे! वत्स तुम्हारे होने से यह संसार प्रकाशमय हो गया, अतः मैं तुम्हरा नाम विष्णु रखता हूँ। शिव जी की बात सुनकर विष्णु जी बोले-हे! प्रभु, मेरे लिए क्या आज्ञा है? इसपर भगवान शिव ने उन्हें तप करने की आज्ञा दी। तत्पश्चात भगवान विष्णु के तप से संसार में जल की उत्पत्ति हुई जिससे ही जीवन संभव हो पाया। इस तरह भगवान विष्णु का जन्म हुआ था। तभी से वे सृष्टि के पालनहार के नाम से जाने जाते हैं। भगवान विष्णु के नाम में विश शब्द से तात्पर्य प्रवेश करने के अर्थ में लिया गया है। आदि शंकराचार्य ने ने भी अपने विष्णु सहस्रनाम-भाष्य में ‘विष्णु’ शब्द का अर्थ व्यापक (व्यापनशील) ही माना है। उन्होंने लिखा है कि विश धातु का रूप ही विष्णु बनता है। इसे हम आसान तरीके से विशु पुराण में दिए गए वाक्य से समझ सकते है। विष्णु पुराण में कहा गया है कि उस महात्मा की शक्ति इस सम्पूर्ण विश्व में प्रवेश किए हुए हैं। इसीलिए वह विष्णु कहलाता है, क्योंकि ‘विश्’ धातु का अर्थ प्रवेश करना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.