बुधवार, मार्च 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री मयूरेश्वर मंदिर हैं गणेशजी की पूजा का महत्वपूर्ण केंद्र

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2023 8:47 अपराह्न

पुणे : श्री मयूरेश्वर मंदिर पुणे से 80 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मोरेगांव गणेशजी की पूजा का महत्वपूर्ण केंद्र है। मयूरेश्वर मंदिर के चारों कोनों में मीनारें हैं और लंबे पत्थरों की दीवारें हैं। यहां चार द्वार हैं। ये चारों दरवाजे चारों युग, सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग के प्रतीक हैं। मान्यताओं के अनुसार, मयूरेश्वर के मंदिर में भगवान गणेश द्वारा सिंधुरासुर नामक एक राक्षस का वध किया गया था। गणेशजी ने मोर पर सवार होकर सिंधुरासुर से युद्ध किया था। इसी कारण यहां स्थित गणेशजी को मयूरेश्वर कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान गणेश ने दानव सिंधु से लोगों का बचाव किया था। मोरया गोसावी ने इस मंदिर के संरक्षण हैं। आज मोरया गोसावी जो कि पेशवा शासकों के परिवार से है, इसे व्यवस्थित कर रहे हैं। मोरगांव गणेश मंदिर की पूजा का सबसे महत्वपूर्ण केन्द्र है ।

मोरेगांव मंदिर आठ श्रद्धेय मंदिरों की तीर्थ यात्रा का शुरूआती बिन्दु है। साथ ही तीर्थयात्री तीर्थयात्रा के अंत में मोरगांव मंदिर की यात्रा नहीं करता है तो तीर्थ अधूरा माना जाता है। मयूरेश्वर मंदिर में मुस्लिम वास्तुकला का प्रभाव दिखता है, क्योंकि इसके निर्माण और संरक्षक के रूप में एक मुस्लिम मुखिसा उस समय था। मंदिर के चारों कोने मीनारों के के साथ एक लंबे पत्थर चारदिवारी से घिरे हैं। मंदिर के चार द्वार चार युगों की याद दिलाते हैं। पूर्वी द्वार पर राम और सीता की छवि जो कि धर्म, कर्तव्य के प्रतीक के रूप में, दक्षिणी द्वार पर शिव और पार्वती जो कि धन और प्रसिद्धि के प्रतीक के रूप में, पश्चिमी गेट पर कामदेव और रति जो कि इच्छा, प्रयार और कामुक खुशी के प्रतीक के रूप में और उत्तरी द्वार पर वराह और देवी माही जो कि मोक्ष और शनि ब्रह्म का प्रतीत हैं ।

मंदिर के द्वार पर एक बहुत बड़ी नंदी बैल की मूर्ति स्थापित है, जिसका मुंह भगवान की मूर्ति की तरफ है। यह नंदी भगवान शिव मंदिर ले जाया जा रहा था। विश्राम के लिए उसे गणेश मंदिर पर रखा गया तो बाद में उसने वहां से जाने से मना कर दिया। तब से आज नंदी और मूसा दोनों गणेश मंदिर के मुख्य द्वार के सरंक्षक माने जाते हैं। इस मंदिर में गणपति जी बैठी मुद्रा में विराजमान है तथा उनकी सूंड बाई ओर की तरफ तथा चार भुजाएं एवं तीन नेत्र स्पष्ट प्रदर्शित हैं। गणेश मूर्ति के सामने गणेश के वराह मूसा एवं मोर हैं तथा गर्भगृह के बाहर नगना, भैरव हैं।

मंदिर के विधानसभा भवन में गणेश के विभिन्न रूपों का चित्रण 23 विभिन्न मूर्तियों में स्थापित हैं। दिन में तीन बार सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और रात्रि 8 बजे पूजा की जाती है । मयूरेश्वर दूर से एक छोटे किले की तरह दिखता है। मयूरेश्वर की मूर्ति के पास केवल मुख्य पुजारी को प्रवेश की अनुमति है। गर्भगृह में विराजमान देवता की आंखें और नाभि कीमती हीरों से जड़ी हुई है। सिर पर नागराज की नुकीले देखी जा सकती हैं। गणेश मूर्ति सिद्धि और बुद्धि की पीतल की मूर्तियों से घिरे हुए है। मूर्ति पर 100-150 साल तक सतत अभिषेक एवं सिंदूर से वास्तवित मूर्ति से यह बहुत बड़ी दिखने लगी है। मुख्य द्वार गर्भगृह में देवता का सामना एक कछुआ और एक नंदी से होता है। हिन्दू मिथक के अनुसार मयूरेश्वर के मंदिर में भगवान गणेश द्वारा सिंधुरासुर नामक एक राक्षस की हत्या से संबंधित है । सभी देवताओं को सिंधु के कहर से बचाने के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की और भगवान गणेश मोर पर सवार होकर युद्ध में राक्षस सिंधु का नाश किया और बाद में मोर को भाई स्कंद को भेंट कर दिया ।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
  • चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार
  • एमकेवीएन स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में किया प्रतिनिधित्व
  • आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए आवश्यक निर्देश
  • जिला अस्पताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानित
  • TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
  • सरकार के चार साल पूरे होने पर सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं की धूम
  • सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में विधायक की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
  • स्कूूटी दुर्घटना में छात्र गंभीर घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.