गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मौत और महामारी का न्यायशास्त्र!

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2021 9:07 अपराह्न

दिल्ली : मौसम में तपिश और उमस लगातार बढ़ रही है, लेकिन देश में फैली महामारी के कहर से भी मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर सांसों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि देश में आजकल इंसानियत और मदद विशेषाधिकार सा हो गई है। ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि बीते साल से अभिनेता सोनू सूद की बसों को परमिट आसानी से मिल रहे हैं। विपक्ष की सरकारों की बसों को रास्ते में रोक दिया जाता है। यह प्रिविलेज को चरितार्थ करने का एक जीता जागता उदाहरण है। ऐसे और भी बहुत से उदाहरण मिल जायेंगे। ऐसी भीषण स्थिति में मदद मिल जाए और जिंदगी को बचा लिया जाए। खैर देश में लोकतंत्र जो ठहरा। हर जगह राजनीति का टैग लगाना जरूरी है।

वरिष्ठ पत्रकार नितिन (रवि) उपाध्याय कहते हैं कि सरकारी और मीडिया के द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे आंकड़े बिल्कुल भी सुखद नहीं है। लाखों लोगों के कोरोना संक्रमित और हजारों लोगों की चिताओं के जलने की ख़बर भी अब आम सी लगने लगी है। लेकिन इस महामारी और मौत का अपना ही न्यायशास्त्र है। यह महामारी इस समय धर्म, जात-पात, छोटा बड़ा, आम और खास, खेल-जगत, फ़िल्म-जगत, व्यापारियों, राजनीतिक गलियारों या मीडिया जगत आदि किसी को नही देख रही है। जो भी सामने आ रहा है, कोरोना महामारी की बांहे उसे अपने आगोश में लेकर हमेशा के लिए खामोश करने के लिए उतावली दिखाई दे रही है। यह फेहरिस्त इतनी लंबी हो गई है कि किसे याद करके लिखा जाए और किसे भूलकर कहना बहुत मुश्किल हो गया है।

इस महामारी में कालाबाजारी, चोरी, ठगी लूटपाट और मानवता को शर्मसार करने वाली कफ़नचोरी जैसी घटनायें अपने चरम पर है। तो वहीं दूसरी ओर समाजसेवा, सहायता, सहयोग मानवता भी जिंदा है। दरअसल ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है। यह हैरत में डालने वाली बात जरूर है। लेकिन इस कड़वी सच्चाई से भी मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि हमारे ही समाज ने ऊंच नीच, गैर बराबरी, लालच, अव्यवस्था, संवेदनहीनता और राजनीतिक स्वार्थ को वर्षों से स्थापित किया गया है। अब लालच और संवेदनहीन राजनीति नागरिक के मौलिक अधिकारों से बड़ी हो गई है। वैंटीलेटर, ऑक्सीजन, औषधियों और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने, नक़ली दवाओं के बेचने वाले और कफ़न चोरी करने वाले हमारे समाज का ही एक हिस्सा हैं। जबकि कालाबाजारी समाजसेवा और समाजसेवा कालाबाजारी नही हो सकती।

मसलन, उदाहरण के तौर पर देश में स्थिति ऐसी पैदा हो गई है। जहां अंधा कह रहा है कि ताजमहल बहुत सुंदर दिख रहा है। बधीर कह रहा है कि मुझे बहुत ही सुरीली आवाज सुनाई दे रही है। जबकि हकीकत से हर कोई वाकिफ है कि सरकारी नुमाइंदे, हुक्मरान, नौकरशाह और विपक्षी सियासतदान रोज चीख-चीख कर इस महामारी को हराने और एकजुट होने का ढोल बजा रहे हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.