सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 17 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2023 2:47 अपराह्न
 
टिहरी : जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ. सौरभ गहरवार द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर लगभग 17 शिकायतें/सुझाव /अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड नई टिहरी का जनता दरबार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। साथ ही जनता दरबार में आई शिकायत के संबंध में सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड टिहरी के द्वारा स्पष्ट उत्तर दिये जाने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिये गये।
जनता दरबार में बालगंगा क्षेत्र के ठेकेदारों द्वारा शिकायत की गई कि वर्ष 2016 की आपदा में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त नहरों पर सिंचाई विभाग नई टिहरी द्वारा 19 मरम्मत कार्य करवाये जाने के उपरान्त ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया गया। प्रकरण के संबंध में सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड नई टिहरी के आधी-अधूरी जानकारी पर तथा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड नई टिहरी का जनता दरबार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों के वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। साथ ही मुख्य विकास अधिकरी टिहरी को सभी कार्यों की एप्रुवल एवं एमबी चेक कर फाइनल रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी गढ़वाल द्वारा शिकायत की गई कि खेल स्टेडियम बौराड़ी में गैर खेल गतिविधियों के चलते मैदान में गड्ढे व उबड़-खाबड़ हो गया है, उनके द्वारा मैदान को केवल खेल गतिविधियों हेतु आरक्षित रखने की मांग की गई, इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें समिति गठित है। प्रकरण पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। पुनर्वास विस्थापित रतिदास ग्राम रौलाकोट द्वारा भूमि विकास कार्य की धीमी गति के चलते भूमि कब्जा प्रमाण न मिलने की शिकायत की गई, जिस पर अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास टिहरी को 10 दिन के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश गये।
कुशलानन्द रणाकोटी निवासी सौंकुल्ड जाखणीधार द्वारा संयुक्त खाता होने तथा पारिवारिक विवाद के चलते पेंशन से विमुक्त रखने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी द्वारा एडीएम को प्रकरण को पर्सनली देखने तथा एसबीआई के अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर उचित उपाय निकालने के निर्देश दिये। राकेश ग्राम भण्डार गांव द्वारा बालक पर बन्दर के हमले तथा आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सहयोग का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ को प्रार्थी का तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाने, बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराकर स्टेट्स रिपोर्ट दिखाने के निर्देश दिये साथ ही डीएफओ टिहरी को नियमाुनसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मोगी जौनपुर सोनिका रावत ने अपने खिलाफ विकास कार्यों में लगे आरोपों की जांच करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर सीडीओ को एक सप्ताह में डीडीओ की अध्यक्षता में थर्ड पार्टी के माध्यम से स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिये गये। जनता दरबार कार्यक्रम में एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डाॅ. संजय जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.