शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2023 3:42 अपराह्न
 
कोटद्वार। राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली में शुक्रवार को सभी कर्मचारीगण मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए । जहां से वह जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गये। जिसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया । ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखण्ड सरकार की सेवा में 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है उक्त पेंशन योजना शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए अलाभकारी है तथा नई पेंशन योजना के अन्तर्गत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर मात्र 3 से 4 हजार रुपए ही पेंशन प्राप्त हो रही है। एनपीएस (नवीन पेंशन योजना) किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। वर्तमान समय में ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है तथा राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्ड व पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है । यही नहीं हिमाचल सरकार में पेंशन बहाल करने की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने मांग की कि उत्तराखण्ड राज्य में भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। ताकि वर्ष 2004 के पश्चात नियुक्त कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित हो सके । इस मौके पर जिलाध्यक्ष पौड़ी सुजीत रावत, जिला सचिव पौड़ी अनूप जदली, मनमोहन चौहान, डॉ महावीर बिष्ट, भास्कर भारद्वाज, सरीरा रौतेला, राजी नेगी, वरदान बुढाकोटी, केके राज, कैलाश थपलियाल, अजय बिष्ट, अनील कोटनाला, कुलदीप रावत आदि सैकड़ों अध्यापक मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.