कोटद्वार । कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिसको देखते हुए राज्यों की सरकार कई निर्णय ले रही हैं जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार नहीं निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर अन्य प्रदेश की बसें प्रवेश नहीं करेंगे केवल उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें ही राज्य के अंदर चलेंगी । जिसके कारण कोटद्वार परिवहन निगम से चलने वाली सेवाओं जो उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर जाती है उनको बंद कर दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हल्द्वानी, हरिद्वार-देहरादून जाने वाली सेवायें है ।
कोटद्वार परिवहन निगम डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य के बताया कि हरिद्वार-देहरादून की बसें भी यूपी से होकर जाती है इसलिए उन्हें भी बन्द कर दिया है, यदि 50 प्रतिशत यात्री होते है तो इस रूट की बसें लालढांग से होते हुए जायेंगी लेकिन यात्रियों की कमी को देखते हुए फिलहाल अभी कोई निर्णय इस रूट के लिए नही लिया जा सकता। इसके साथ ही पर्वतीय मार्गों पर भी यात्री कम होने के कारण बसें चलाना सम्भव नही हो पा रहा है, आज भी केवल एक बस पौड़ी और एक बस धुमाकोट जा पाई है। हमारी सीमा पर भी अन्य राज्यों की बसें प्रवेश नहीं कर रही है हमारे राज्य द्वारा भी गाइडलाइन जारी की गई है ।





Discussion about this post