रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, पुलिस ने 500 ग्राम अवैध चरस के साथ छोटू और अंडा को किया गिरफ्तार

अभियुक्तगणों के बरेली उ0प्र0 एवं पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े थे तार, कोटद्वार के स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों पर बेचते थे नशीले पदार्थ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2023 1:36 अपराह्न
 
कोटद्वार : मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली व क्षेत्राधिकारी ऑप्स विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह एव निरीक्षक मौ. अकरम के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा 07 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त नरेश नेगी उर्फ छोटू (उम्र-32 वर्ष) पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह नेगी, निवासी मानपुर  कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को कौड़िया बैरियर के पास से वाहन संख्या UK15C-3946 (I-20 कार) में 200 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। और अभियुक्त सतीश रावत उर्फ अण्डा (उम्र-30 वर्ष), पुत्र रघुनाथ सिंह रावत, निवासी मानपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को कौड़िया बैरियर के पास से वाहन संख्या UK15C-3946 (I-20 कार) में 300 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गणों ने पूछताछ में बताया कि वह चरस को कपकोट अल्मोड़ा से सस्ते दामों में खरीदकर कोटद्वार में स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों में बेचते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे की जनता से अपील

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

बरामद माल

  • 500 ग्राम अवैध चरस
  • वाहन संख्या UK15C-3946 (I-20 कार)

पंजीकृत अभियोग

  •  मु0अ0सं0- 13/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम नरेश नेगी उर्फ छोटू
  • मु0अ0सं0- 14/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम शतीश रावत उर्फ अण्डा
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.