रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में दिखेगा कठूली गांव का वैभव, सौहार्द की जगमगाहट में मिलेंगे प्रवासी

कठूली स्वयं सेवी संस्था के बैनर तले आयोजित हो रहा है भव्य सम्मेलन, प्रवासियों के साथ ही गांव में भी है उत्साह का माहौल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2023 5:55 अपराह्न
 
कठूली/देहरादून : कल यानी 8 जनवरी रविवार को देहरादून में रहने वाले कठूली गांव के प्रवासी कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था के बैनर तले एक जगह एकत्र होंगे। आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद आयोजित होने वाला यह सम्मेलन कई मायनों में खास होगा। यहां परंपरांओं की रौनक भी होगी तो सौहार्द का कभी न भुलाया जाने वाला मीठापन भी दिलों को छूने वाला होगा। जनपद पौड़ी के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत आने वाला कठूली गांव यूं भी अपने विराट स्वरूप और वैभव के लिए पूर्व से ही ख्यातिलब्ध रहा है। तीन ग्राम सभाओं वाले इस गांव को भी पलायन ने अपनी जद में लिया है लेकिन प्रदेश के अन्य गांवों की अपेक्षा यहां का वैभव आज भी अपनी जगह कायम है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी कठूली गांव के सैकड़ों परिवार रहते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अधिकांश का गांवों से लगाव आज भी बना हुआ है। इसमें नई पीढ़ी का गांव के प्रति स्नेह निसंदेह ही तारीफ के काबिल है।
संस्था के अध्यक्ष हर्ष सिंह और संयोजक त्रिवेंद्र नेगी बल्ली भाई ने बताया कि 8 जनवरी को रायपुर स्थित पुष्पांजलि वैडिंग प्वाइंट में समस्त कठूली गांव वासियों का मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। गांव के निवासी और पौड़ी विधान सभा के विधायक राजकुमार पोरी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर प्रवासी कठूली निवासियों में गजब का उत्साह है। आयोजन को विशेष बनाने के लिए गांव से भी लोग दून पहुंच रहे हैं। यहां पारंपरिक वाद्यों की भी रंगत रहेगी तो आपसी सौहार्द की मिठास भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े फैसले से बदली नर्सरी रोड की सूरत, जहां था कूड़े का अड्डा, वहां अब शहर का गौरव, रजत जयंती पार्क बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखण्ड : नागपुर में चमका कोटद्वार का सितारा, प्रत्यूष डोभाल ने जीता रजत पदक
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा उत्तरमध्यमा में 88.48 फीसदी रहा रिजल्ट
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ, राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत
  • 60 की उम्र के बाद नई शुरुआत : अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16 हजार किलोमीटर की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना
  • “बचपन के 06 साल, पोषण–पढ़ाई के साथ” आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, महिलाओं और किशोरियों को दी गई पोषण की जानकारी
  • हर गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बनी रणनीति
  • भिटौली देने का नया अंदाज़ : One For One Society ने वृद्ध आश्रम में बांटा प्यार और सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.