शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2021 2:23 अपराह्न
  • देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारीअधिकारी बी.डी. सिंह के नेतृत्व में अग्रिम दल श्री केदार नाथ रवाना हुआ
  • कपाट खोलने की ब्यवस्थायें जुटायेगा दल
  • कोरोना महामारी के कारण मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिशानिर्देश से फिलहाल यात्रा स्थगित धामों में कपाट खुलेंगे, पूजा अर्चना चलती रहेगी – सतपाल महाराज
  • कोरोना महामारी को देखते हुए सांकेतिक रूप से खुलेंगे कपाट, यात्रियों को अनुमति नहीं – रविनाथ रमन

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग/ देहरादून : श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की ब्यवस्थाओं हेतु देवस्थानम् बोर्ड का 12 सदस्यीय दल आज प्रात: श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रात: 8.30 बजे केदारनाथ हेतु रवाना हुआ। दल की अगवाई देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह कर रहे है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि कोविड-19 को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिशा निर्देश में फिलहाल चारधाम यात्रा पर रोक लगायी गयी है केवल कपाट खुलेंगे नियमित पूजाअर्चना चलती रहेगी। स्थितियां सामान्य होने पर चारधाम यात्रा को चरणबद्ध रूप से शुरू किया जायेगा।

देवस्थानम बोर्ड का अग्रिम दल केदारनाथ मन्दिर में पेयजल, विद्युत, बर्फ हटाने का कार्य को, साफ सफाई, सेनिटाईजेशन, रावल/पुजारी आवास निर्माण प्रगति के कार्यों का अवलोकन करेगा। गढ़वाल आयुक्त/उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा है कि सरकार के निर्देश पर कोरोना महामारी को देखते हुए चारधाम यात्रा पूर्णत:स्थगित है केवल सांकेतिक रूप से धामों के कपाट खोले जाने हैं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए केवल रावल पुजारी एवं संबंधित हकहकूकधारियों के चुनिंदा प्रतिनिधि धामों में जायेंगे। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि अग्रिम दल में सहायक अभियंता गिरीश देवली, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार सहित विद्युत कर्मी, पलंबर और सात स्वयंसेवक शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पुष्कर रावत, प्रेमसिंह रावत, पुजारी शिवशंकर लिंग, विदेश शैव भी मौजूद रहे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 मई प्रात: पांच बजे खुल रहे है जबकि यमुनोत्री धाम के 14 मई, गंगोत्री के 15 मई तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुल रहे है किसी भी धाम में फिलहाल यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.