शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रथम टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का किया उद्धघाटन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2023 6:05 अपराह्न
 
टिहरी : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा आज रा.ई.का. नरेंद्रनगर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रति भाग कर प्रथम टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का उद्धघाटन किया गया। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का सुभारम्भ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विभिन्न जनपदों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये बच्चों एवं एसोसियेशन्  के पदाधिकारियों से भेंट की गई।
कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्ष उत्तराखंड फुटबॉल एसोसियेशन सुबोध उनियाल ने कहा कि आज पहली बार टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इससे बालिकाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलों में कही भिन्नताएं हैं, यह हमारे जीवन एक अभिन्न हिस्सा है, इससे अनुशासन की भावना और जीत की भावना तो आती ही है, इसके अलावा यह मनोरंजन, स्वस्थ जीवन शैली और खुशी देता है।  राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी “नई खेल नीति“ में प्रतिभा शाली खिलाड़ियों के लिए नीति रखी गयी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेलों को धरातल पर उतारने में कोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनागर में मिनी स्टेडियम के लिए स्वीकृति दी गयी है। कहा कि इस खेल मैदान को भी भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रतिभाएं निकल कर आ सके और वे देश विदेश में खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन कर सके। कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल टूर्नामेंट भी कार्य जाएगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, दुनिया का कोई भी लक्ष्य हिम्मत से बड़ा नही होता है। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा 17 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रति भाग करने वाली पिथौरागढ़ की भगवती चौहान एवं कोचस को समानित किया गया। उनके द्वारा पहले मैच खेलने वाले उत्तरकाशी एवं रुद्रपुर के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फुटबॉल को किक मारकर शुरू किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी मनीष कुमार, एडीएम आर.एस. शर्मा, एसडीएम नरेंद्रनगर डी.एस. नेगी, सीईओ एम.एल. चमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, डीपीआरओ एमएम खान सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारी, 13 जिलों के 14 टीम के प्रतिभागी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्रनगर सुबोध उनियाल द्वारा श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में स्थापित सी.टी. स्कैन मशीन का लोकार्पण कर जनता को स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी गयी। सी०टी० स्कैन मशीन जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल के स्तर से एस०डी०आर०एफ० मद से प्रदान की गयी है। सी०टी० स्कैन मशीन की लागत रू० 2,27,09,870.00 है। इस अवसर पर  राजेन्द्र विक्रम सिंह पवार, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल,  राजेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल, जनप्रतिनिधि, डा० अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, नरेन्द्रनगर, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना को लेकर प्रशासन ने की कवायद शुरू
  • मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया धरना
  • चमोली : जिले में 9224 परीक्षार्थी लेंगे बोर्ड परीक्षा में भाग
  • चमोली में माॅक ड्रिल से जांची वनाग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाएं
  • निसान ने लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट : 5.65 Lakhs रुपये की शुरुआती कीमत
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने मनाया इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे; जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज पर दिया ज़ोर
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • गलगोटियास यूनिवर्सिटी पर चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के आरोप, एक्सपो से बाहर करने के आदेश
  • देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया; पुलिस जांच में जुटी
  • कोटद्वार में प्रवेश करते ही कौड़ियां पर फास्टैग से चार्ज कटना शुरू, दूसरे राज्य के वाहनों से वसूला जा रहा ग्रीन सेस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.