शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर व अनिल कपूर

-कहा पूरे देश की दुआएं उनके साथ, वह फाइटर हैं जल्द स्वस्थ होंगे

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2022 6:31 अपराह्न

 

देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर आज शनिवार सुबह भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे, जो कल एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वहां भर्ती हैं। अनुपम खेर ने कहा कि हम पंत से और उनकी मां से मिले। ऋषभ अब काफी बेहतर हैं। लोग उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं। वह फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। अनिल कपूर ने कहा कि ऋषभ पंत का फैन हूं, इस नाते उनसे मिलने और हालचाल जानने आया था। वह जोश में हैं। हमें जो-जो फिक्र थी, अब बिल्कुल नहीं है। वह ठीक हैं। अनिल कपूर ने कहा कि हमने उन्हें थोड़ा हंसाया भी। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे। अनुपम खेर ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए। हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की। दोनों ने गाड़ी थोड़ी धीरे चलाने की सलाह भी दी। बता दें कि ऋषभ अपनी मां को सरप्राइज देने और नया साल परिवार के साथ मनाने के लिए 30 दिसंबर को खुद गाड़ी चलाकर दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर कई पलटियां खाकर करीब 300 मीटर पर घिसटी।

अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर आज प्रात देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। ऋषभ पंत से मिलने के बाद दोनों ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में बताया कि वह ऋषभ पंत से मिले, उनका हालचाल जाना। वहीं मौजूद वह उनकी माता जी से भी मिले। उन्होंने लोगों से अपील भी की, कि वह ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करे। विदित है कि शुक्रवार की तड़के दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर लौट रहे ऋषभ पंत एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें घायलावस्था मेे पहले नजदीक के किसी निजी अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनसे मिलने व उनका हाल जानने कई बड़े लोग मैक्स पहुंच रहे है। इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर भी आज शनिवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.