शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : ठंड से बचने के लिए एक नई आशा फाउंडेशन ने जरुरतमन्दो को किये गर्म कम्बल वितरित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2022 10:46 पूर्वाह्न
 
कोटद्वार : ठंड बढ़ने पर एक नई आशा फाउंडेशन की पहल, ठंड में असहाय लोंगो को गर्म कम्बल वितरित किये। भीषणसर्दी में एक नई आशा फाउंडेशन आजकल कोटद्वार में गरीबों की ठंड मिटा रही हैं। ठंड के मौसम में एक नई आशा फाउंडेशन के द्वारा जरुरतमन्दो को गर्म कम्बल वितरण कर सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। दिसम्बर के आते ही ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सुबह आंख खुले तो चारों तरफ धुंध और कोहरे की चादर छाई मिलती है और रात हो तो भी नजारा बदलने का नाम नहीं लेता। हर कोई सलाह देता नजर आ रहा है कि रात को घर से निकलते समय ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े साथ रखें, बहुत ज़रूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। ये करें .. वो करें.. लेकिन वो क्या करें खुला आसमान ही जिनकी छत है, धरती की गोद ही जिनका घर है और कपड़ों के नाम पर चंद चिथड़े जिनके शरीर को बमुश्किल ढांपते हैं। क्या ऐसे लोगों के लिए भी हमारे पास कोई सलाह है। वर्तमान में जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हैं वो अपने लिए गर्म कपड़े कहां से लाएं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला ने कहा कि एक नई आशा फाउंडेशन के जरिये हम नर सेवा नारायण सेवा का संकल्प मजबूत कर रहे है। एक नई आशा फाउंडेशन ने पहले भी कई कार्यक्रम किये हैं। करोना काल मे एक नई आशा फाउंडेशन के जरिये कई जरूरतमंदो की मदद की गयी  है। आगे भी एक नई आशा फाउंडेशन इसी प्रकार जरूरतमंदों सहायता की करती रहेगी।
एक नई आशा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुसाईं ने बताया कि इस वर्ष ठंड में जरूरतमंदों को सहायता करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा कम्बल वितरण किया जा रहा है । भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड में जिस गरीब के पास तन ढकने के लिए ढंग के कपडे़ न हों, उनके लिए कम्बल वरदान के समान है। आर्य ने समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों को आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कोई दायरा नहीं होता और आप अपने आसपास ही ऐसे लोगों को तलाश सकते हैं।     
एक नई आशा फाउंडेशन के सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि ऐसा करके काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं। लेकिन गरीब तबके को एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों से अपील की कि जो लोग जिन गर्म वस्त्रों को वह अपने प्रयोग में नहीं ला रहे हैं ऐसी वस्तुओं को अपने आस-पास की जरूरतमन्द  लोगों का सहयोग करें ताकि वे भी ठंड से अपनी बचाव कर सकें। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने पूर्वजों से गरीब, असहाय लोगों की सहायता करना सीखे हैं। हमेशा यही प्रयास रहता है कि गरीब लोग दरवाजे से खाली हाथ न लौटे। गर्म केवल वितरण के दौरान नरेन्द्र चौहान,  संतोष  ध्यानी , देवेद्र कुंडलिया आदि मौजूद थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.