जोशीमठ / चमोली । नदां देवी राष्ट्रीय पार्क में स्थित फूलों की घाटी को पार्क प्रशासन की ओर से खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्क प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार हर साल की तरह इस वर्ष भी एक जून को फूलों की घाटी को खोल दिया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
चमोली जिले में स्थित नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के 87 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी को यूनेस्को की ओर से पांच सौ प्रजाति के फूल खिलते हैं। यह पूरा क्षेत्र जैव विविधता का खजाना है। जिसके दिरान को प्रतिवर्ष सैकडों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इस वर्ष भी पार्क प्रशासन की ओर घाटी में पर्यटकों की आवाजाही के लिये पैदल रास्तों और पुलों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हालांकि घाटी में अभी भी कई स्थानों पर ग्लेशियर जमे हुए हैं। लेकिन पार्क प्रशासन की ओर एक जून को इस बार भी घाटी को खोलने की बात कही गई है।
क्या कहते है अधिकारी
फूलों की घाटी में आवाजाही की सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर ली गई हैं। घाटी को एक जून को हर वर्ष की भांति खोल दिया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए घाटी में पर्यटकों की आवजाही को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।
किशन चंद्र, डीएफओ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ।





Discussion about this post