कोटद्वार । नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए नगर निगम में विभिन्न पदों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को पत्र प्रेषित किया है।
कहा कि नगर निगम में सफाई अधिकारियों की घोर कमी के चलते प्रधानमंत्री के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान भी पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रेषित पत्र में महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार नगर निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भारी कमी होने से नगर निगम की व्यवस्थाओं के संचालन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने शहरी विकास मंत्री से कोटद्वार निगम के लिए एक पूर्णकालिक नगर आयुक्त की नियुक्ति किये जाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में कोटद्वार एसडीएम के द्वारा ही नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किये जाने से व्यवस्थाओं को संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिए एक और सहायक नगर आयुक्त, एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता, एक अपर सहायक अभियंता सिविल, एक लेखाधिकारी, एक लेखाकार, दो सहायक लेखाकार, एक जोनल सफाई अधिकारी, दो मुख्य सफाई निरीक्षक तथा चार सफाई निरीक्षकों की तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है।
कहा कि सफाई अधिकारियों के अभाव में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान कैसे पूरा होगा। महापौर ने कहा कि अभियंताओं के अभाव में निर्माण कार्यो की गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करवाये जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





Discussion about this post