गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम : देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4G सेवा शुरू, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2022 1:58 अपराह्न
 
श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून : श्री बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद  रिलायंस 4G  टावर के उद्घघाटन के साथ  4G सेवा शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4G सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे। रिलायंस जियो की पूरी टीम एवं  देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा  जियो टावर के उदघाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में  श्री बदरीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव  माणा में   रिलायंस 4G सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की। कहा कि  रिलायंस जिओ 4G सेवा शुरू करनेवाला पहला आपरेटर बन गया है। 4G सेवा से तीर्थयात्रियों , स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के  हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईने उपलब्ध करायी गयी है।  यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4G कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जिससे  चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों  को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5G सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा।
रिलायंस 4G सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि  मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में  रिलायंस 4G सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक  4G कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है। इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा  से रिलायंस 4G सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी।
रिलायंस जियो उत्तराखंड के  सीईओ गौरव आनंद  ने उदघाटन समारोह में  शामिल सभी  विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया। इस अवसर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलाॅजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा, रिलायंस जियो उत्तराखंड के स्टेट  डिप्लोमेंट हेड  वाई.पी. सिंह,  मार्केटिंग हेड  नीरज अग्रवाल, जेसी मैनेजर विश्वजीत, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, सुनील चौधरी, संजय पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी आदि ने रिलायंस 4G सेवा के उद्घघाटन समारोह में प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.