गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में मातृ मृत्यु से संबंधित बैठक आयोजित, इस प्रकरण में जांच समिति की गठित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2022 4:07 अपराह्न
 
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला सभागार टिहरी गढ़वाल में मातृ मृत्यु से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा मृतका प्रियंका देवी, जी ब्लॉक, चम्बा नई टिहरी के डिलीवरी केस में जांच समिति गठित कर 15 दिन के अन्दर बिन्दुवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एएनएम प्रसव कराने में दक्ष होती हैं, उनका रोस्टर बनाकर अपने समक्ष उनसे नॉर्मल डिलीवरी करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि जितनी अधिक उनको जानकारी होगी, उतना उनको काम करने में मजा आयेगा। सभी एएनएम को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला का संस्थागत प्रसव कराया जाय तथा गर्भावस्था के दौरान प्रतिदिन गर्भवती महिला की जांच कर रजिस्टर बनाना सुनिश्चित करें और आगामी बैठक में रजिस्टर लाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी दाईयों को 15 दिन के अन्दर प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अप्रैल 2022 से नवम्बर, 2022 तक मातृ मृत्यु के 05 केस हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा सभी केस की फाईलों की बारीक से जांच की गई तथा संबंधित के परिजनों के बयान भी सुने गये। जिलाधिकारी ने मृतका प्रियंका देवी, जी ब्लॉक, चम्बा नई टिहरी के डिलीवरी केस फाइल में कुछ दस्तावेज संलग्न न होने तथा परिजनों के बयान के आधार पर जांच समिति गठित कर 15 दिन के अन्दर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। प्रियंका देवी की मृत्यु एक निजि अस्पताल चम्बा में हुई थी। जिलाधिकारी ने जांच समिति को निर्देशित किया कि आज ही डॉक्टर एवं परिजनों के लिखित में बयान लेना सुनिश्चित करें, किसी को जांच के लिए बुलाया जाना हो तो बुला सकते है, केस से संबंधित सभी दस्तावेजों का बारीकी से जांच कर बिन्दुवार रिपोर्ट बनाना सुनिश्चित करें।
वहीं मृतका रेखा देवी ब्लॉक भिलंगना की डिलीवरी केस फाईल का अध्ययन करने पर पाया गया कि घर से अस्पताल लगभग 55 किमी दूर होने, 108 के वाहन चालक को जानकारी होने के बावजूद अस्पताल को अवगत न कराया जाना तथा एएनएम को न बताकर घर पर ही दाई पर भरोसा किया जाना है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि 108 आपातकालीन के वाहन चालक का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही 108 के हैड ऑफिस को पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। मृतका भारती देवी ग्राम पंडोगी ब्लॉक थौलधार के केस में प्रसव के समय परिजनों द्वारा निर्णय लेने में देरी की गई, पाया गया। मृतका अमिता देवी विकासखण्ड थौलधार का संस्थागत प्रसव के उपरान्त उच्च रक्तचाप के कारण मृत्यु हुई। मृतका पुष्पा देवी विकासखण्ड जाखणीधार के केस में बैठक में किसी परिजन के उपस्थित न होने के कारण पुष्टि नहीं हो पाई, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित कि फाइल में एएनएम द्वारा लिखित रिपोर्ट भी लगाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. संजय जैन ने बताया कि यहां की भौगोलिक परिस्थियों को देखते हुए मृत्यु दर रोकने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु मानकों में शिथिलीकरण किया जाना चाहिए।
बैठक में एसीएमओ एनएचएम डॉ. अमित राय, निश्चेतक एसडीएन नरेन्द्रनगर डॉ. शिवानी रमोला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तुलसी बिष्ट, प्रभारी चिकित्साधिकारी सा.स्वा.के. छाम डॉ. धमेेन्द्र उनियाल, सा.स्वा.के. चम्बा डा. पुखराज सिंह, एलएमओ सीएचसी चम्बा डॉ. सायमा अलीम सहित एएनएम उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.