बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा आयोजित तवांग तीर्थ यात्रा आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचारक डॉ. इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में हुई सकुशल सम्पन्न, प्रदेश मंत्री वैद्य टेक वल्लभ ने साझा किये अनुभव

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2022 4:55 अपराह्न
 
रूडकी/देहरादून : भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री वैद्य टेक वल्लभ ने जानकारी दी कि भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा आयोजित तवांग तीर्थ यात्रा गुवाहाटी से चलकर गुवाहाटी में सकुशल लौट चुकी है इस यात्रा में पूरे देश भर से लगभग 300  लोगों ने भाग लिया। यात्रा को भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय प्रणेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक डॉक्टर इंद्रेश कुमार, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी व मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल आदि द्वारा ध्वजा दिखाकर रवाना किया गया ।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री टेक बल्लभ ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा गुवाहाटी से बोमडेला विश्राम लेकर तवांग पहुंची । तवांग यात्रियों का गुवाहाटी में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा, रास्ते में विधायक परमानंद जी द्वारा नारायण मंदिर में, विधायक दूरजी बुर्जी खर्मा द्वारा नर्गुम नदी पर व कई अन्य स्थानों पर गमछा पुष्प व तिलक करके स्वागत  सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री टेक बल्लभ ने बताया कि काला वंगपो हाल तवांग में आयोजित कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेगो खांग द्वारा स्वागत किया गया अपने संबोधन में उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है सड़कों का जाल बिछा है और अब हवाई अड्डे का शिलान्यास हो चुका है देश की सुरक्षा पर पूरी नजर रखे हुए हैं अगली यात्रा पर अरुणाचल प्रदेश और भी विकसित देखने को मिलेगा।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री टेक बल्लभ ने बताया कि इस यात्रा में भगवान गौतम बुद्ध के दर्शनीय स्थलों मॉनेस्ट्रीज के दर्शनों के साथ-साथ उत्तराखंड के जवान जसवंत सिंह रावत के चीन सीमा पर अद्भुत वीरता के साथ चीन के सैनिकों को 1962 के युद्ध में नाक के चने चबवाने वाले और उनके 300 से अधिक सैनिक मार गिराने के बाद वीरगति को प्राप्त होने पर भारतीय सेना द्वारा उनके सम्मान में बनाए गए स्मारक और साथ ही उनकी मदद करने वाली भोजन देने वाली ग्रामीण महिला सेला और नूरा का स्मारक भी देखने को मिला। इसके साथ ही बूमला बॉर्डर पर  बर्फ में  माइनस 25 डिग्री तापमान में भारत की रक्षा में ड्यूटी में तैनात जवानों से मुलाकात हुई।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221205-WA0025.mp4
भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री टेक बल्लभ ने बताया कि तवांग के मुख्य बाजार में चीन के विरुद्ध प्रदर्शन पद यात्रा की गई जिसमें सभी यात्रियों ने बढ़-चढ़कर नारे लगाए और चीन को यह संदेश दिया कि भारत अब पहले का भारत नहीं है नया सशक्त भारत है इसलिए वह भारत की कब्जाई हुई जमीन छोड़ दे और तिब्बत को आजाद करें कैलाश मानसरोवर को मुक्त करें। इसके साथ ही छठे दलाई लामा जी के जन्म स्थान स्मारक व नानक लामा में गुरु नानक देव जी की तीसरी उदासी के दर्शन हुए।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री टेक बल्लभ ने आगे बताया कि कुल मिलाकर यह यात्रा अन्य सभी यात्राओं से एकदम पृथक अद्भुत अलौकिक सुंदर आनंद व प्रेरणा दायक देशभक्ति की भावना जागृत करने वाली  सिद्ध हुई। आगामी यात्रा के लिए मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि एक बार इस यात्रा में अवश्य शामिल हो परम सुख की प्राप्ति होगी ऐसा हमने इस यात्रा को करके प्राप्त किया है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221205-WA0024.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221205-WA0026.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.