शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा विकासखण्ड जोशीमठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, कर्णप्रयाग में 18 दिसम्बर को होने वाली पेंशन हुँकार रैली को लेकर की गई चर्चा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 4, 2022 5:51 अपराह्न
जोशीमठ : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  विकासखण्ड जोशीमठ की महत्वपूर्ण बैठक जोशीमठ ब्लॉक सभागार में सपन्न हुई।  जिसमें आगामी 18 दिसम्बर 2022 को कर्णप्रयाग में होने वाली पेंशन हुँकार रैली को लेकर चर्चा की गई।  मोर्चा के प्रंतीय आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह निर्णायक समय है। इसलिए कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक नजीर पेश करते हुए सरकार कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाल करे। जिस निम्मित केंद्र सरकार , राज्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली की ओर  आकर्षित करने के  पेंशन हुँकार रैली कर्णप्रयाग में आयोजित की जा रही है। इस रैली का मकसद सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार में बैठे मंत्रियों का ध्यान पुन: इस ओर ले जाना है। 2005 के बाद से इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करके बहुत बड़ा अन्याय किया गया है। अब भूल सुधार का समय है। सरकारें सरकारी कार्मिकों की एकता और ताकत को नजरअंदाज नही कर सकती।
मोर्चा के जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष मदनमोहन जोशी ने  कहा पेंशन हुँकार रैली कर्णप्रयाग में जोशीमठ ब्लॉक के कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहेगी, अब उत्त्तराखण्ड का कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संजीदा हो चुका है यही संजीदगी 18 दिसम्बर को कर्णप्रयाग में दिखेगी। मोर्चे के ब्लॉक प्रवक्ता दीपनारायण तोपाल ने कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों के बात बुढ़ापे की आती है तो कार्मिकों को केवल पेंशन का सहारा ही नजर आता है। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है। इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं।पेंशन हुँकार रैली के माध्यम से हम राज्य सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय सिमिति जनपद चमोली के अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिये  पेंशन हुँकार रैली आयोजित की जा रही है। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को नाममात्र की ही पेंशन मिल रही है। मोर्चे के ब्लॉक संगठन सचिव सोमेश भंडारी ने कहा कि नेता स्वयं पुरानी पेंशन ले रहे हैं किंतु कर्मचारियों के ऊपर नई पेंशन योजना थोपी गयी है जो सेवानिवृत्त कर्मचारी के गौरवमयी जीवन यापन में सबसे  बड़ा अवरोध है। बैठक का संचालन जगदीश प्रसाद सिलोड़ी ने किया। बैठक मे अशीष मिश्रा ,सुधीर सिंह , उमेश नौटियाल , किशोरी मंशवाल , वेनी प्रसाद , अनिल सिंह रावत , मंगत राज , गोपेन्द्र राणा , गीता चौहान , सरिता सकलानी , मातवर सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.