शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज ज्योतिषी स्व. डॉ. गोस्वामी गिरिधारी लाल जी की 34 वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय गीता जयंती एंव लाल किताब पर आधारित ज्योतिष सम्मेलन का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2022 6:26 अपराह्न
 
हरिद्वार : दिल्ली विश्वविद्यालय से ज्योतिष मे  पी.एच.डी करने वाले प्रथम छात्र व राज ज्योतिषी स्व. डॉ. गोस्वामी गिरिधारी लाल जी की 34वी पुण्यतिथि पर  सप्तऋषि आश्रम हरिद्वार मे दो दिवसीय गीता जयंती एंव लाल किताब पर आधारित ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन हुआ।  देश भर से वास्तु , पामिस्ट्री, लाल किताब, रमल न्यूमरोलॉजी आदि विधाओ के दिग्गज जुटे । सम्मेलन का उदघाटन करते हुए दैवज्ञ पं. वेणी माधव गोस्वामी ने कहा कि मानव जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों में ज्योतिष की महती भूमिका होती है। सनातन धर्म के अनुसार संपूर्ण मानव जीवन में घटित होने वाले घटनाएं ज्योतिष पर ही आधारित है।उन्होने कहा की वैदिक ज्योतिष भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अभिन्न अंग है। संपूर्ण ब्रह्मांड की खगोलीय घटनाओं की सटीक जानकारी ज्योतिषियों द्वारा ही की जाती है।  ज्योतिष , विज्ञान से कई गुणा आगे चलता है। प्रख्यात ज्योतिषियों द्वारा की गई भविष्यवाणियां सैकड़ों वर्षों बाद भी सत्य साबित होती है। 
इस मौके पर सम्मेलन में देशभर से आये भिन्न-भिन्न पराविद्याओं से संबंधित एवं वैदिक ज्योतिष के ख्याति प्राप्त विद्वानों ने दो दिनो तक विभिन्न विषयों पर पर मंथन किया। कार्यक्रम संयोजक व पं. गोस्वामी गिरिधारी लाल फाऊंडेशन ट्रस्ट(रजि.) के अध्यक्ष पं. रिभुकांत गोस्वामी ने लाल किताब कि बाबत बताया कि हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र की भविष्यवाणी के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली किताब को लाल किताब  कहा गया है इसमें व्यक्ति के जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष उपायों का उल्लेख किया गया है। यह लाल किताब सामुद्रिक और समकालीन ज्योतिष विद्या पर आधारित है जिसे उर्दू और फ़ारसी भाषा में भी लिखा गया है।   
उन्होने बताया कि भारत में पंजाब प्रान्त में ग्राम फरवाला जिला जालंधर से संबंध रखने वाले पंडित रूपचंद जोशी ने साल 1939 से 1952 के बीच लाल किताब की रचना पांच खंडों में की थी। लाल किताब के संबंध ऐसा कहा जाता है कि जब लाहौर में खुदाई का काम चल रहा था तब वहां से तांबे की पट्टियां मिली जिनपर अरबी और फ़ारसी में कुछ लिखा था। इन्हें पढ़ने के लिए पंडित रूपचंद ने अपने पास रख लिया। पढ़ने के बाद पंडित रूपचंद को ज्ञात हुआ कि इन पट्टियों का संबंध तो ज्योतिष शास्त्र से है। यह जानने के बाद उन्होंने इस किताब को उन्होंने सर्वप्रथम उर्दू में लिखा। एक आर्मी अफसर होने के चलते अपना नाम न प्रयोग करते हुए यह किताब पं0 गिरधारी लाल जी के नाम से निकली। कार्यक्रम में एस एन मंगल, शिल्पी पाराशर, पंडित रूपचंद जी के दोहिते राजीव शर्मा, संजय वत्स, ओपी भाटिया, कासिफ, के अलावा 105 ज्योतिषियो को  ज्योतिष शिरोमणि की उपाधि प्रदान की गई। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.