शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार की अध्यक्षता में लैंडफ्राड समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2022 5:42 अपराह्न
देहरादून : आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त गढवाल मण्डल के शिविर कार्यालय में लैंडफ्राड समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमडीडीए सोनिका एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त गढवाल मण्डल ने नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भूमि अतिक्रमण मुक्त की गई हैं उन पर चारदीवारी करें, इस कार्य  हेतु बजट की कमी नही आने दी जाएगी। बैठक में अवगत कराया गया कि सुद्वोवाला में 03 एकड़, कुआंवाला में 600 वर्ग मी0, डांडा लखौण्ड में 3 है0, मेहूवाला 10.50 वर्ग मी0 भूमि को कब्जा मुक्त किया गया है। गढवाल आयुक्त ने एक मृतक व्यक्ति की भूमि नकली विक्रेता द्वारा बेचे जाने के मामले पर चिंता जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करना  करेंगे।
बैठक में आयुक्त गढवाल ने नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने तथा मुक्त की गई भूमि पर चाहरदीवारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया किया सीलिंग जरूर देख लें । साथ ही जिस भूमि के लिए सरकार से अनुमति ली गईं है जांच में यह भी देख लिया जए कि भूमि पर अभिलेखों में दर्शाये गए प्रयोजन के अनुसार ही कार्य हो रहा है अन्यथा नही।  बैठक में नगर निगम देहरादून के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि  मेहुवाला  और डांडा लखोंड में नगर निगम की भूमि कब्जा मुक्त कर दिया गया है, जिस पर आयुक्त द्वारा उक्त भूमि पर चारदीवारी किये जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियेां को निर्देशित किया किया वे अपने क्षेत्रान्तर्गत इस प्रकार की शिकायतों पर सप्ताह में एकबार मौक पर निरीक्षण करें। कुंवावाला में कब्जा मुक्त की गई है, चाहरदीवारी के निर्देश।
बैठक में अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता राजपाल सिंह द्वारा झाझरा में षडयंत्र के तहत् हरियाली पट्टेदारों को हरियाली पट्टो के रूप में आवंटित भूमि को संक्रमणी भूमिधर अधिकार दिलवाकर खुद्-बुर्द किये जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा कब्जा प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार मोहकमपुर के एक प्रकरण पर छलकपट से व कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर मृतक व्यक्ति की भूमि को नकली विक्रेता बनकर विक्रय किये जाने की शिकायत पर आयुक्त गढवाल मण्डल ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी सदर, एजी स्टाम्प, सीओ नेहरू कालोनी एवं आदि की टीम गठित करते हुए 15 दिसम्बर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने धोखाधड़ी एवं  फर्जी तरीके से भूमि क्रय-विक्रय की जाने की शिकायतों पर जांच करते हुए लैंड फ्रॉड के मामलों पर प्राथमिकी दर्ज करने तथा के्रता-विक्रेता सहित गवाहों पर भी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी लैंड फ्रॉड के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जिन कार्मिकों की इस कार्य में संलिप्तता है उनपर भी कड़ी करवाई की जाए। आयुक्त गढवाल मण्डल ने जिलाधिकारियों को को निर्देश दिए अपने स्तर पर भी लैण्डफ्राड के सम्बन्ध में मासिक बैठक आयोजित करते हुए उनकी समीक्षा करें।
बैठक में जिलाधिकारी सोनिका, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहूल गोयल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, कर अधीक्षक नगर निगम विनय प्रताप सिंह, सहायक निदेशक सूचना, बी.सी. नेगी,  सब रजिस्ट्रार विजेन्द्र मोहन डोभाल सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.