मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात 

 रसिया महादेव पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास व लाखों की मैठाणाघाट-रसिया महादेव पंपिंग पेयजल योजना का किया भूमि पूजन 

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2022 4:20 अपराह्न
बीरोंखाल (पौडी)। उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है, यहां समस्याएं भी अधिक हैं। यह हिमालयी क्षेत्र है इसलिए यहां हिमालय जैसी विकट समस्याएं भी हैं। उन सब के निदान के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। पर्यटन के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं लोक निर्माण विभाग सड़कों के निर्माण में लगा है और प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान लगातार चल रहा है।उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन 20 करोड़ की धनराशि की कई योजनाओं की सौगात देते हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि प्रदेश में पंचायतें मजबूत हों। इसी कड़ी में हमने ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार की राशि मुहैया करवाने का निर्णय लिया है ताकि आपदा के समय पहली मदद वह पहुंचा सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होने बीरोंखाल इंटर कॉलेज में 77.27 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले कक्षा कक्षों, 21.27 लाख से बनने वाली प्रयोगशाला, राजकीय इंटर कॉलेज स्यूसी में 65.96 लाख की लागत से निर्मित होने वाले कक्षा कक्षों, 224.24 लाख से बनने वाले राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ीयानाखाल के विद्यालय भवन, राजकीय इंटर कॉलेज वेदीखाल में 40.04 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले कक्षा कक्षों का शिलान्यास करने करने के साथ साथ उन्होने डॉक्टर शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदिखाल, परिसर में पहुंचकर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया। इस दौरान श्री महाराज ने 15 हजार रुपये से कम आय वालों को हो रही राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द इसके निराकरण करने और प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए।
राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल और वेदीखाल में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रसिया महादेव पहुंचकर 385.96 लाख की लागत से रसिया महादेव में बनने वाले पर्यटक आवास गृह के शिलान्यास के साथ साथ 1088.61 लाख रुपये की मैठाणाघाट-रसिया महादेव पंपिंग पेयजल योजना का भूमि, राजकीय इंटर कॉलेज सुंदरनगर में 73.82 लाख की धनराशि से बनने वाले कक्षा कक्षों, राजकीय प्राइमरी विद्यालय नागड़ी के 21.36 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांती देवी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, मंडल महामंत्री मुकेश पोखरियाल, ओमपाल सिंह, ध्यान पाल गुसाई, प्रेमसिंह नेगी, पाती राम ढौडियाल, दर्शन सिंह रिंगोड़ा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुभद्रा देवी, दीप्ति प्रकाश, राकेश, प्रकाश, हर्षपाल सिंह, सत्येन्द्र ढौंडियाल, सुमित्रा, यशपाल सिंह, गणेश, सभी शक्ति केंद्रों के  संयोजक, सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.