मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विषम परिस्थितियों एवं हिमपात के बीच उत्तराखंड होमगार्ड्स ने हिमाचल में कराए शांतिपूर्ण चुनाव, HP शासन – प्रशासन एवं पुलिस ने की भूरि – भूरि प्रशंसा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 17, 2022 8:37 अपराह्न

‘‘बस कि दूश्वार है हर काम का आसान होना, आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसान होना।‘‘

देहरादून : मिर्ज़ा ग़ालिब की उक्त पंक्तियॉ उत्तराखण्ड होमगार्ड्स की निर्वाचन जैसे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व को सफल बनाने में सार्थक सिद्ध होती है। उत्तराखण्ड राज्य के दूरस्थ जनपदों चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा जैसे विषम पर्वतीय भौगोलिक क्षेत्रों से होमगार्ड्स को 02 दिवस में तैयार कर हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में निर्वाचन हेतु भेज पाना किसी चुनौती से कमतर नहीं माना जा सकता। उत्तराखण्ड होमगार्ड्स बल इस चुनौती को स्वीकार करते हुए केवल खुराना, (आईपीएस) कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स के कुशल निर्देशन में लोकतंत्र के इस महापर्व को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सफल हुआ है।
उत्तराखण्ड राज्य के होमगार्ड्स के द्वारा हिमाचल प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निर्विघ्न, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के जनपद देहरादून-500, हरिद्वार-500, टिहरी-250, पौड़ी-250, ऊधमसिहनगर-250, नैनीताल-250, उत्तरकाशी-200, चमोली-150 तथा अल्मोड़ा-150 कुल 2500 होमगार्ड्स को हिमाचल प्रदेश के जनपद कांगड़ा (धर्मशाला), ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंड़ी, कूल्लु, शिमला, सिरमोर तथा सोलन में तैनात किया गया, जिनके पर्यवेक्षण हेतु गौतम कुमार मण्डलीय कमाण्डेन्ट गढ़वाल मण्डल, राहुल सचान स्टाफ अधिकारी होमगार्ड्स मुख्यालय, निर्मल जोशी जिला कमाण्डेन्ट रूद्रप्रयाग, नितिन काकेरवाल जिला कमाण्डेन्ट अल्मोड़ा एवं मोहन चन्द्र तिवारी जिला कमाण्डेन्ट नैनीताल को नामित किया गया, जिनके साथ 32 वैतनिक एवं अवैतनिक कार्मिकों द्वारा सहयोग किया गया।
उत्तराखण्ड होमगार्ड्स के हिमाचल प्रदेश पहुॅचने के साथ ही हिमाचल प्रदेश के ऊॅची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उत्तराखण्ड होमगार्ड्स के जवान खराब मौसम पर अपनी निर्वाचन ड्यूटी पर ड़टे रहें। खासकर जनपदों के नवचयनित होमगार्ड्स जिन्हें पहली बार राज्य से बाहर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किया गया, उन्होने बढ़चढ़कर उच्च मनोबल के साथ दिये गये दायित्वों का कर्मठता से निर्वहन किया। निर्वाचन उपरान्त उत्तराखण्ड होमगार्ड्स अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। होमगार्ड्स मुख्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षण अधिकारियों दिन-रात होमगार्ड्स बल पर सघन निगरानी रखते हुए हिमाचल प्रदेश निर्वाचन को सम्पन्न कराया गया।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की अवधि दिनांकः 07 नवम्बर 2022 से 14 नवम्बर 2022 तक निर्धारित की गयी थी, जिसमें 1500 होमगार्ड्स की मॉग हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनांकः 28 अक्टूबर 2022 को एवं अतिरिक्त 1000 होमगार्ड्स की मॉग दिनांकः 05 नवम्बर 2022 को की गयी थी। मॉग के सापेक्ष अल्प अवधि में होमगार्ड्स विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ 2500 होमगार्ड्स को निर्धारित तिथि में हिमाचल प्रदेश निर्वाचन हेतु रवाना किया गया एवं हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्वाचन हेतु निर्धारित संख्या के सापेक्ष सम्बन्धित जनपदों में 2500 होमगार्ड्स को तैनात किया गया। उत्तराखण्ड होमगार्ड्स के अच्छे टर्न आउट एवं उच्च कोटि के अनुशासन के साथ हिमाचल प्रदेश निर्वाचन को सम्पन्न कराया गया। हिमाचल प्रदेश द्वारा उनके रूकने, ठहरने एवं परिवहन की व्यवस्था की गयी थी। दिनांकः 12 नवम्बर 2022 को निर्वाचन की समाप्ति उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य के 2500 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों द्वारा अपने-अपने जनपदों में सकुशल वापसी की गयी। हिमाचल प्रदेश शासन, हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा प्रशासन द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से निर्वाचन ड्यूटी हेतु उपलब्ध कराये गये 2500 होमगार्ड्स की अनुशासित तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराने में किये गये योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.