शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना संकट में बाजार से नदारत औषधीय गुणो वाला पहाड़ का काफल

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2020 6:18 अपराह्न

चमोली । कोरोना संक्रमण के चलते हुए लाॅक डाउन के कारण इस बार पहाड़ी क्षेत्रों में पैदा होने वाला औषधीय गुणों वाला काफल पहाड़ के बाजारों से नदारत हो गया है। जिससे काफल के शौकीन और विपणन करने वाले काश्तकारों में मायूसी साफ देखी जा सकती है।

बता दें कि काफल पहाड़ के अन्य जिलों की भांति चमोली जिले में भी काजिले में अच्छी मात्रा में उपलब्ध होता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के संक्रमण चलते हुए लॉकडाउन के कारण काफल ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे यह औषधीय फल इन दिनों जंगलों में ही बेकार हो रहा है। जबकि बीते वर्षों तक ग्रामीण काफल का बडे़ पैमान में पर यात्रा मार्गों सहित खुले बाजारों में विपणन कर अच्छी आय अर्जित करते थे। लेकिन इस वर्ष काफल के विपणन से आय अर्जित करने वालों में मायूसी है। स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह, तेजपाल और सतेश्वरी का कहना है कि बीते वर्षों तक काफल का विपणन कर वे प्रतिदिन सात से आठ सौ रुपये तक की आय अर्जितकर लेते थे। इस वर्ष शीतकाल में अच्छी बर्फवारी के चलते अच्छी मात्रा में काफल की उत्पादन हुआ है। लेकिन लॉकडाउन के चलते काफल का दोहन और विपणन नहीं हो पा रहा है।

 

औषधीय गुणों युक्त है काफल

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में समुद्र तल एक हजार से दो हजार मीटर तक पाई जाने वाले काफल का वानस्पतिक नाम माइरिया स्कूलेंटा है। जिसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में किया जाता रहा है। वहीं जानकारों के अनुसार डायरिया, अल्सर, नाक, कान और गले से संबंधित रोगों के उपचार में भी काफल उपयोगी है। काफल को पाचन शक्तिवर्द्धक भी बताया जाता है। वनस्पति विज्ञानियों के अनुसार काफल के फल के साथ ही पत्ती, तना, छाल और जड़ें भी औषधीय गुणों को लिये होती हैं।

 

“काफल का आयुर्वेद में सर्वाधिक उपयोग एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में किया जाता है। वहीं वर्तमान में वैज्ञानिकों ने काफल से 50 से अधिक विभिन्न दवाईयों में उपयोग आने वाले कैमिकलों को खोज निकाला है। लेकिन इसके पौधे की प्रवृत्ति के चलते इसका अनियंत्रित दोहन पौधे के भविष्य के लिये खतरा बन रहा है। वन विभाग को इसके संरक्षण के लिये विशेष कार्य योजना तैयार कर इस औषधीय महत्व के पौधे को बचाने की आवश्यकता है।”

डा. विनय नौटियाल, वनस्पति विज्ञानी, श्रीदेव सुमन विवि कैम्पस गोपेश्वर।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बोले विशेषज्ञ – समय पर पहचान से दे सकते हैं स्तन कैंसर को मात 
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य पर चलाया जनजागरूकता अभियान
  • श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें – मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी की अफसरों को दो टूक : जनता को दफ्तरों के चक्कर लगवाए तो खैर नहीं, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
  • केदारनाथ पैदल मार्ग बंद : चीरबासा में मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता अवरुद्ध, गौरीकुंड में रोके गए यात्री
  • दिल्ली में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल हिरासत में, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई
  • अबू धाबी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ कोटद्वार का युवक
  • सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सड़कों पर बिछाई गईं कीलें, कई इलाकों में लंबा जाम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.