रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्र के समग्र विकास और मजबूती के लिए प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी – सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2022 5:53 अपराह्न
हरिद्वार : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) के सभागार में ’’राष्ट्रीय प्रेस दिवस’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की  समस्त पत्रकार बन्धुओं को  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास और मजबूती के लिए प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी है। निष्पक्ष होकर सकारात्मकता के साथ आमजन की आवाज को सत्ता तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है l उन्होंने कहा कि पत्रकारों का निष्पक्ष रहना देश के लिए आवश्यक है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रो.पी.एस चौहान ने संगोष्ठी में कहा कि जिस दिन भारतीय प्रेस परिषद ने अपना काम करना शुरू किया, उस दिन से  राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने की व्यवस्था प्रारंभ हुई, लेकिन प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर अभी बहुत काम करने की जरूरत है। उन्होंने आजादी के बाद से अब तक के विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों को हर हाल में तटस्थ होकर कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ.रजनी कान्त शुक्ला ने पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को लोकतंत्र के इस चौथे स्तम्भ को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है l  संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण कुमार झा ने प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस की विश्वसनीयता आज भी सर्वाधिक है l  उन्होंने कहा कि इस विश्वसनीयता को  और बढ़ाने की जरूरत है l प्रेस क्लब के महामंत्री अश्विनी अरोड़ा ने संचालन करते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बदलते दौर में प्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है, हम सभी को सकारात्मक होकर राष्ट्र निर्माण में निष्पक्षता के साथ योगदान देना होगा। इस अवसर पर धमेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अमरीश कुमार, मुदित अग्रवाल, एम.एस नवाज, जयपाल सिंह, विकास चौहान, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, राहुल कुमार वर्मा,   दीपक नौटियाल, देवेन्द्र शर्मा, जहॉगीर मलिक, रामेश्वर गौड़ आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.