रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दैवीय आपदा से निपटने के लिए सक्रिय रहे – डीएम पौड़ी

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2020 5:12 अपराह्न

पौड़ी : जनपद में मानसून अवधी की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन सभागार पौड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली। उन्होने जनपद में मानसून सीजन के दौरान बारिश, दैवीय आपदा से होने वाली संभावित नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए, सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए मुस्तैदी के साथ तैयार रहने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने गत वर्ष मानसून सीजन में दैवीय आपदा से हुई क्षति एवं की गई कार्य की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि आपदा से निपटने के लिए तटस्थता से तैयार रहेगे। उन्होने मानसून के दौरान बारिश से क्षेत्रों में पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने के दृष्टिगत मरम्मत कार्य हेतु जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को जल संस्थान पौड़ी एवं कोटद्वार के लिए पांच-पांच लाख की धनराशि जारी करने के निर्देश दिये। जबकि आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को अपने विभागीय दैवीय आपदा प्रबंधन कार्य योजना वर्ष 2020-21 तैयार कर आपदा परिचालन केन्द्र पौड़ी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने चैपडा गांव के नीचे श्रीनगर पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हिस्से को अभी तक ठीक न किये जाने पर नाराजगी जहीर की कहा कि तत्काल उक्त स्थल में मरम्मत कार्य करना सुनिश्चित करें। ब्लैकस्पाॅट एवं हाटस्पाॅट के समीक्षा के दौरान अ0अ0 लोनिवि ने बताया कि चिन्हित स्थल को दुरस्त कर दिया गया है। मानसून अवधी में दैवी आपदा से संबंधित सूचनाओं की आदान प्रदान हेतु रेखीय विभाग/तहसील स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित करने तथा कन्ट्रोल रूम की संपर्क नम्बरों अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही प्रतिदिन बारिश की सही सूचना कन्ट्रोल रूम में देने के निर्देश दिये। वन विभाग, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, पुलिस, लोनिवि, विद्युत विभाग आदि संबंधित विभाग को भी मानसून के दौरान दैवी आपदा से संबंधित सूचनाऐं प्रतिदिन कंन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य हेतु आईआरएस सिस्टम से जुडे संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्व का कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादन करने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अन्तर्गत बरसाती नालों तथा नदियों की अतिक्रमित भूमि पर निर्मित भवनों को तथा अन्य यथा शीघ्र खाली करवाना सुनिश्चित करेंगे। अ0अ0 लोनिवि को निर्देशित किया कि चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों में मशीनरी तैनाती की प्लानिंग करते हुए संबंधित अधिकारी एवं मशीन ऑप्रेटरों के संपर्क नम्बर कन्टोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 108 एम्बुलेंस की स्थिति, आपातकालीन परिस्थिति में अतिरिक्त्त मांग,चिकित्सालय, स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की भी अद्यतन जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने श्रीनगर अस्पताल को सिविल कार्य हेतु खननं न्यास से 25 लाख रूपया जारी करने के निर्देश दिये। जबकि आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया के टेंट की आपश्यकता होने पर क्रय की कार्यवाही करेंगे। उन्होने सभी अधिकारियों को कडी निर्देश देते हुए कहा कि आपदा के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, डीएफओ ए.वर्मा, अपर जिलाधिकारी डा. एस.के बरनवाल, सीएमओ डा. मनोज बहुखण्डी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, डीटीडीओ के.एस. नेगी, अ0अ0 जन संस्थान एस के गुप्ता, डीएसओ के एस कोहली, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.