कोटद्वार । युवा कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व के गोखले मार्ग पर मदरसा व मस्जिद बनवाने के नाम से धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर रासुका लगाने की मांग की ।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज ने बुधवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों के द्वारा निर्माण कार्य को मस्जिद एवं मदरसा बनाने की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल कर सांप्रदायिक माहौल बिगाडने का भरसक प्रयास करने का आरोप लगाया ।
उन्होने बताया कि इसमें एक महिला द्वारा अपने को पत्रकार व पुरुष द्वारा अपने को विश्व हिन्दु परिषद का कार्यकर्ता बताया गया । यही नहीं इनके द्वारा पूर्व मंत्री का नाम बेवजह घसीटा गया । उन्होंने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा लगातार शांति माहौल को खराब किया जाता है जिस पर उन्होंने राज्यपाल से इन सभी पर रासुका लगाने की मांग की है । इस अवसर पर सुधांसु नेगी,नरेश कोटनाला, सुमित रावत, हेमचन्द्र पंवार, राजा आर्य आदि मौजूद रहे ।





Discussion about this post