मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी अजय सिंह का ब्लाइंड मर्डर में 48 घंटे का अल्टीमेटम का हुआ असर, तय वक्त के भीतर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का रुड़की पुलिस ने किया खुलासा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2022 3:09 अपराह्न
रूडकी/हरिद्वार : कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत 09 नवम्बर 2022 को राजविहार कालोनी ढण्डेरा से ग्राम बिझौली जाने वाले चक रोड़ के किनारे गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव और एक हेलमेट बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर चोटो के गहरे निशान होने के साथ ही आस-पास काफी खून बिखरा पड़ा था जिससे स्पष्ट प्रतित हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त व्यक्ति की निर्ममता से हत्या की गई है। आस-पास के लोगों द्वारा शव की शिनाख्त न हो पाने पर फील्ड यूनिट व सीआईयू रुड़की की टीम को मौके पर बुलाया गया । घटना की जानकारी होने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा एसएचओ रुड़की देवेन्द्र सिह चौहान को अज्ञात की पहचान के साथ-साथ हत्या का खुलासा कर घटना में शामिल सभी अज्ञात लोगों को कानून के दायरे में लाने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया था।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221112-WA0057.mp4
एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ रुड़की विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर टास्क बांटा गया। मृतक की फोटो व वीडियों को आस-पास के गांव एवं मोहल्लों में सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित करने पर अन्ततः मृतक की शिनाख्त सचिन उर्फ काका पुत्र घनश्याम निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर कोतवाली रुड़की के रुप में हुई। मृतक के परिजनो एवं अन्य कुछ परिचितों से की गई पूछताछ के आधार पर घटना वाले दिन मृतक के साथ शादाब उर्फ पल्कू व आसिफ उर्फ बोन्नी व शेरु उर्फ आमिर का होना प्रकाश में आया। संदेह के आधार पर उक्त तीनों को पूछताछ के लिए खोजा गया तो तीनों अपने-अपने घरों से नदारद मिले। दिनांक 11 नवम्बर 2022 को पुलिस टीम ने भागने की फिराक में लगे तीनों संदिग्ध को मुखबिर की सूचना पर पकड़ने में कामयाबी मिली। साथ ही घटनास्थल से जा रही संदिग्ध मोटर साईकिल के चालक गौतम पुत्र पवन निवासी कर्नल इन्कलेव रुडकी जनपद हरिद्वार की निशादेही पर मृतक की मो0सा0 को झाडियों से बरामद किया गया।

ये थी हत्या की असल वजह और तरीका

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शादाब उर्फ पल्कू पुत्र नूर हसन निवासी ढण्डेरा रूड़की व मृतक पूर्व में घनिष्ठ दोस्त थे व नशे के आदि थे। करीब 02 वर्ष पूर्व आपसी मनमुटाव के कारण हुए झगडे व कुछ दिन पहले फिर हुआ झगडा कत्ल की वजह बना। दिनांक 08 नवम्बर 2022 शादाब उर्फ पल्कू सचिन को अपने साथ ले गया और सचिन उर्फ काका को ज्यादा नशा कराकर रात्रि के समय सचिन उर्फ काका के सिर और चैहरे पर (चारपाई )लोहे के पाये से वार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे शेरू और बोन्नी को मृतक का मोबाइल फोन और पर्स जिसमे 100/-रुपये थे देकर पल्कू ने उनका मुंह बंद कर दिया। मृतक की मोटरसाईकिल आरोपियों ने घटना स्थल पर छोड दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. शादाब उर्फ पल्कू पुत्र नूर हसन निवासी मन्दिर से आगे मस्जिद के पास ढण्डेरा कोतवाली रूड़की
  2. शेरू उर्फ आमीर पुत्र शहनवाज निवासी ग्राम ढण्डेरा कोतवाली रूड़की
  3. आसिफ उर्फ बोनी पुत्र गुलफाम निवासी कीर्तीनगर ढण्डेरा कोतवाली रूड़की
  4. गौतम पुत्र पवन निवासी कर्नल इन्कलेव रुडकी

माल बरामदगी

  1.   हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाया
  2. खून से सना चाकू
  3. मृतक का मोबाइल व पर्स
  4. अभियुक्त गौतम के कब्जे से मृतक सचिन की मोटर साईकिल

पुरुष्कार की घोषणा

48 घंटे के अंदर हत्या का अनावरण करने कर जनता की उम्मीद पर खरा उतरने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिह द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये  का नगद इनाम दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.