रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश ने बेगूसराय जिले के गंगा तट स्थित सिमरिया घाट का किया भ्रमण, राजकीय कल्पवास मेला – 2022 का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 9, 2022 11:21 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बेगूसराय जिले के गंगा तट स्थित सिमरिया घाट का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को साइट मैप के माध्यम से सिमरिया घाट स्थित श्मशान, 6 लेन राजमार्ग (निर्माणाधीन), हरित क्षेत्र, राजेन्द्र सेतु निर्माणाधीन नई रेल लाइन, कल्प- आवास के लिए क्षेत्र सहित सिमरिया धाम के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रस्तावित पार्क, धर्मशाला, वाच टावर, चेंजिंग रूम, हाई मास्ट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सिमरिया घाट पर नियमित रूप से गंगा आरती हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। यहां आनेवाले श्रद्धालु सहूलियतपूर्वक गंगा घाट पर पहुंचकर सुरक्षित ढंग से स्नान कर सकें, इसकी व्यवस्था करें। घाट पर बेहतर सीढ़ी, पर्याप्त प्रकाश आदि की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यहां आनेवाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो ।
मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में लगे राजकीय कल्पवास मेला- 2022 का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय चतुर्भुजी खालसा में महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा सहित अन्य साधु-संतों से भी मुलाकात की। अखिल भारतीय चतुर्भुजी खालसा से जुड़े साधु संतों ने मुख्यमंत्री को पाग, अंगवस्त्र एवं मखाना का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, विधायक श्री राजकुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष श्री रूदल राय, सचिव जल संसाधन श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बेगूसराय प्रक्षेत्र के डी०आई०जी० श्री सत्यवीर सिंह, बेगूसराय जिला के जिलाधिकारी श्री रौशन कुशवाहा, बेगूसराय जिला के पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, साधु संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहाँ सारी चीजों को देखने के लिये आये हैं। जो सुझाव देना था वह अधिकारियों को हमने दिया है। लोगों को पूजा-पाठ करने में सुविधा हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है। यहां पर अंतिम संस्कार के लिये भी बहुत लोग आते हैं। सब तरह की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसका पूरा डिजाईन बना हुआ है। हमने कहा कि नीचे जाकर लोग स्नान करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं तो किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिये। नीचे तक जाने के लिये बेहतर ढंग से सीढ़ी बनाया जाय। लोग कहां पर रहेंगे, कहां रुकेंगे, उसी को ध्यान में रखकर धर्मशाला बना रहे हैं। बाहर से लोग आते हैं तो उनलोगों की गाड़ियों के रखरखाव की व्यवस्था, रास्ते की व्यवस्था करायी जायेगी ताकि किसी को भी कोई असुविधा नहीं हो। जब यहाँ सब कुछ बनकर तैयार हो जायेगा तो और ज्यादा लोग यहाँ आयेंगे। बाढ़ के समय पानी ज्यादा रहने पर भी अगर कोई स्नान करना चाहे तो कर सकता है, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। मुक्तिधाम के संबंध में भी हमने निर्देश दिया है। वर्ष 2008 में सिमरिया कल्पवास मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया था। वैसे तो हमेशा लोग यहाँ आते हैं लेकिन एक महीना जो मेला लगता है उसमें लोगों को दिक्कत नहीं हो, इसे देखते हुये सभी चीजों का बेहतर ढंग से निर्माण और प्रबंध किया जा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.